होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

गुडंबा में बड़ा हादसा: टूटे तार ने ली युवा मजदूर की जान, परिवार में छाया मातम

5:11 PM, Jul 4, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के गुडंबा इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, भाखामऊ गाँव में एक लापरवाह बिजली के तार ने 25 साल के सीधे-सादे म

गुडंबा में बड़ा हादसा: टूटे तार ने ली युवा मजदूर की जान, परिवार में छाया  मातम

टूटे तार ने ली युवा मजदूर की जान फोटो — RExpress भारत

लखनऊ के गुडंबा इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, भाखामऊ गाँव में एक लापरवाह बिजली के तार ने 25 साल के सीधे-सादे मजदूर सियाराम लोधी की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली। शुक्रवार की शाम खेत की मेड़ पर सुस्ताने बैठे सियाराम को क्या मालूम था कि मौत वहीं उनका इंतजार कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गाँव में गुस्से और मातम का माहौल है। रोते-बिलखते घरवालों ने अब इंसाफ की गुहार लगाई है।

खेत की मेड़ पर बिखरा था मौत का जाल

रोज की तरह सियाराम खेतों में धान की रोपाई करने गए थे। दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे काम खत्म हुआ। थकान मिटाने के लिए वह पास ही खेत की मेड़ पर लगे एक वाई-फाई खंभे के पास बैठ गए। इसी खंभे पर बिजली का एक चालू केबल तार काफी समय से लिपटा हुआ था। जैसे ही सियाराम का हाथ उस तार से छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। पास ही काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने जब यह मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर सियाराम को तार से अलग किया और भागकर उनके घर पर खबर दी। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें गुडंबा के एक पास वाले अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गाँव वालों का आरोप है कि, यह कोई अचानक हुआ हादसा नहीं है, बल्कि सीधे-सीधे एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है। लोगों ने बताया कि, मेन लाइन का केबल तार जब बीच से टूट गया था, तो लाइन ठीक करने आए कर्मचारियों ने उसे ढंग से जोड़ने के बजाय खंभे पर ही लपेटकर छोड़ दिया। इस खतरनाक खुले तार की वजह से पहले भी गाँव के दो लोग करंट की चपेट में आकर बाल-बाल बचे थे। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत भी की और तार को वहाँ से हटाने को कहा, लेकिन जिम्मेदार लोग आँखें मूंदे बैठे रहे।

अंधेरे में डूब गया हंसता-खेलता परिवार

सियाराम अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से उनकी पत्नी ज्योति, मासूम बेटा कृष्णा और छोटी बेटी वमिका के सिर से पिता का साया उठ गया है। बूढ़े पिता गंगाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने इस लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गुडंबा थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026