मलिहाबाद हादसा: नाले में डूबे युवक को ढूंढने में जुटी पुलिस
5:26 PM, Oct 8, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ के रहने वाले सूरज नाम का एक युवक अचानक बेहता नाले के गहरे पानी में डूब

मौके पर लोगो की भीड़ लगी हुई फोटो सौ0RExpress भारत
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ के रहने वाले सूरज नाम का एक युवक अचानक बेहता नाले के गहरे पानी में डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
चश्मदीदों के मुताबिक, सूरज अपनी भैंस को नाले से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नाले के पानी का अंदाजा न मिलने और पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।
ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और अपने स्तर पर युवक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। खबर लिखे जाने तक सूरज की तलाश जारी थी और उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

