होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में जानकीपुरम और अलीगंज समेत कई नामी कोचिंग सेंटर सील, मची खलबली

2:41 PM, Jun 25, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए जानकीपुरम विस्तार, अलीगंज, कपूरथला और बाराबिरवा क्षेत्र में संचालित कई बड़े क

 लखनऊ में  जानकीपुरम और अलीगंज समेत कई नामी कोचिंग सेंटर सील, मची खलबली

जानकीपुरम और अलीगंज समेत कई नामी कोचिंग सेंटर सील फोटो — RExpress भारत

लखनऊ विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए जानकीपुरम विस्तार, अलीगंज, कपूरथला और बाराबिरवा क्षेत्र में संचालित कई बड़े कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। अलीगंज क्षेत्र में हाल ही में हुए एक दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक, सील किए गए अधिकांश कोचिंग संस्थान बिना स्वीकृत मानचित्र (नक्शा) के चल रहे थे। कई संस्थानों ने रिहायशी जमीनों पर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। इसके अलावा, जांच में इन सेंटरों पर फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। आपातकालीन निकास की कमी और संकरे रास्तों के कारण छात्रों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई थी।

प्रशासनिक टीमों ने अलग-अलग ज़ोन में छापेमारी कर अब तक 71 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कोचिंग सेंटरों को सील किया है। इसमें एलन ,आकाश , पीडब्ल्यू, ग्रेविटी, महिंद्रा और सेंचुरियन डिफेंस जैसे बड़े कोचिंग हब शामिल हैं। मानकों को पूरा न करने वाली 83 अन्य इमारतों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इस मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एलडीए के 6 जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि 18 अन्य कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। प्रशासन का साफ कहना है कि, छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। यह सीलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026