होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

कठवारा में मेधावियों का जलवा: एक साथ जुटे समाज के दिग्गज, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट!

5:44 PM, Nov 1, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में स्थित कठवारा 'क्षत्रिय चेतना परिषद, उत्तर प्रदेश' के बैनर तले आज द ग्लोरी रीवर साइड रिसॉर्ट में एक शानदार सांस्कृतिक और स

कठवारा में मेधावियों का जलवा: एक साथ जुटे समाज के दिग्गज, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट!

परिषद के मंच पर गूंजी इन होनहारों की सफलता की कहानी फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में  कठवारा 'क्षत्रिय चेतना परिषद, उत्तर प्रदेश' के बैनर तले आज द ग्लोरी रीवर साइड रिसॉर्ट में एक शानदार सांस्कृतिक और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विजयादशमी के पावन मौके पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शस्त्र पूजन की पुरानी परंपरा को जीवंत किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के उन होनहार छात्र-छात्राओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक अंक पाकर अपने माता-पिता और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ और समाज के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया।

 क्षत्रिय चेतना परिषद के मंच पर हुआ ऐतिहासिक सम्मान  सौ0 RExpress भारत

 क्षत्रिय चेतना परिषद के मंच पर हुआ ऐतिहासिक सम्मान  सौ0 RExpress भारत

इलाके की नामचीन हस्तियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए दिग्गजों ने बच्चों की पीठ थपथपाई। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के मुखिया धीरेन्द्र प्रताप सिंह, इंडो इंडोरियन और चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह, और एस.आर. ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह ने शिरकत की। इनके अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बलबीर सिंह, यू.पी. बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप सिंह और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी मंच साझा कर युवाओं को आगे बढ़ने की सीख दी। मशहूर कवि योगेश चौहान ने अपनी ओजस्वी कविताओं से पंडाल में मौजूद लोगों के अंदर नया जोश भर दिया।

जब एक ही छत के नीचे जुटे समाज के बड़े चेहरे 

सौ0 RExpress भारत

जब एक ही छत के नीचे जुटे समाज के बड़े चेहरे  सौ0 RExpress भारत

सफलता के शिखर पर चमकने वाले सितारों की लिस्ट

समारोह के मुख्य आकर्षण वो छात्र-छात्राएं रहे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से परीक्षाओं में रिकॉर्ड तोड़ नंबर हासिल किए। परिषद की ओर से इन सभी मेधावियों को चमचमाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं के होनहारों में टॉप करने वाले विराट प्रताप सिंह (97.4%) छाए रहे। उनके साथ ऐश्वर्य प्रताप सिंह (94.6%), आयुष कुमार सिंह (92.8%), आद्रिका सिंह (91.4%), हर्षित सिंह (91.33%), सक्षम सिंह (90.0%), सत्यम सिंह (84%), अंजलि सिंह (84.2%), शिखेंद्र प्रताप सिंह (81.8%), वंदिता सिंह (81.6%), महिमा सिंह (82.4%), और सेजल सिंह (80.33%) को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

वहीं कक्षा 12वीं में अपना परचम लहराने वाले आरव सिंह (95.8%), अभिजीत सिंह (95.4%), अर्पित सिंह (94.4%), आकांक्षा सिंह (94.2%), शगुन सिंह (92.0%), युवराज सिंह (91.6%), राजवीर सिंह चौहान (91.6%), देवांश सिंह (91.0%), विक्की सिंह (91.0%), साक्षी सिंह (90.0%), शशांक सिंह तोमर (90.0%), तनुजा सिंह (88.0%), आराध्या सिंह (86.2%), वरुण सिंह चौहान (85.0%), वर्तिका सिंह (84.0%), आदि प्रताप सिंह (81.0%), शौर्य सिंह (81.8%), शगुन सिंह (78.2%), और प्रतिभा सिंह (70.2%) को भी उनकी शानदार कामयाबी के लिए खास तौर पर नवाजा गया।

क्षत्रिय चेतना परिषद के मंच पर दिग्गजों ने किया मेधावियों का भव्य सम्मान 

सौ0 RExpress भारत

क्षत्रिय चेतना परिषद के मंच पर दिग्गजों ने किया मेधावियों का भव्य सम्मान  सौ0 RExpress भारत

युवाओं को दी आगे बढ़ने की नई राह

मंच से बोलते हुए अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। एस.आर. ग्लोबल, महर्षि, पी.एम. पब्लिक, एल.पी.एस. और बी.एस.सी. जैसे नामी स्कूलों के इन मेधावियों ने यह साबित कर दिया है कि ,अगर लगन सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

 कठवारा के इस भव्य समारोह की हर तरफ हो रही है चर्चा 

 सौ0 RExpress भारत

 कठवारा के इस भव्य समारोह की हर तरफ हो रही है चर्चा   सौ0 RExpress भारत

कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के संरक्षक कृष्ण कुमार सिंह , राजबहादुर सिंह, अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह , और महामंत्री उदयभानु सिंह भदौरिया ने दिन-रात एक कर दिया। युवा विंग की तरफ से अंशुमलि प्रताप सिंह, सामन्त प्रताप सिंह, और रणजीत सिंह भदौरिया ने पूरी व्यवस्था संभाली। अंत में आए हुए सभी परिवारों और अतिथियों का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026