होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

मडियांव में शौचालय का छज्जा गिरने से मलबे में दबे अधेड़, इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत

4:42 PM, Aug 16, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मडियांव इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी मकान की पहली मंजिल का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से 46 सा

 मडियांव में शौचालय का छज्जा गिरने से मलबे में दबे अधेड़, इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत

रमाकर मिश्र की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के मडियांव इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी मकान की पहली मंजिल का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से 46 साल के एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुबह-सुबह हुआ भयानक हादसा

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से सीतापुर के थान गांव (दायमपुर) के रहने वाले 46 वर्षीय रमाकर मिश्रा यहां लखनऊ के सैरपुर स्थित नव्या विहार कॉलोनी में रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी शोभा और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। रमाकर लखनऊ के मशहूर बाजार अमीनाबाद में एक परफ्यूम की दुकान पर काम करके अपने परिवार का पेट पालते थे।

रोज की तरह रविवार की सुबह भी सब कुछ सामान्य था। रमाकर के बेटे शिवा ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे उनके पिता पहली मंजिल पर बने शौचालय में गए थे। इसी दौरान अचानक एक जोरदार आवाज हुई और शौचालय का छज्जा भरभरा कर नीचे ढह गया। रमाकर संभल भी नहीं पाए और पहली मंजिल से मलबे के साथ सीधे नीचे आ गिरे।

इलाके में मचा हड़कंप, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

छज्जा गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई। मलबे के नीचे रमाकर पूरी तरह दब चुके थे। स्थानीय निवासियों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और भारी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर रमाकर को बाहर निकाला।

आनंद-फानन में उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026