होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लुलु मॉल के पास बाइक फिसलने से मोबाइल दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम

4:02 PM, Jul 21, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार की देर रात लुलु मॉल के पास हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक मोबाइल दुकानदार की जान चल

लुलु मॉल के पास बाइक फिसलने से मोबाइल दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम

accident sketch by - Google

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार की देर रात लुलु मॉल के पास हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक मोबाइल दुकानदार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में सड़क पर अचानक सामने आई एक गाड़ी से बचने के चक्कर में यह हादसा हुआ। बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में लगा ब्रेक

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के मनवा चौकी के पास स्थित अंबरपुर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय योगेंद्र प्रताप सिंह मोबाइल की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात वह किसी जरूरी काम से अपनी मोटरसाइकिल उठाकर लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी आए हुए थे।

देर रात करीब 3:00 बजे जब वह लुलु मॉल के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक के बगल से एक दूसरी गाड़ी तेजी से निकली। उस गाड़ी की टक्कर से खुद को बचाने के लिए योगेंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल में अचानक से ब्रेक लगा दिया। चूंकि मौसम बारिश का था और सड़क पर फिसलन थी, इसलिए अचानक ब्रेक लगते ही बाइक पूरी तरह अनियंत्रित हो गई।

डिवाइडर से टकराई बाइक, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची जान

अचानक ब्रेक लगने के बाद मोटरसाइकिल सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और सीधे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि योगेंद्र को बेहद गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे वीर प्रताप ने बताया कि, उसके पिता योगेंद्र प्रताप सिंह रात में काम से बाहर गए थे और देर रात यह हादसा हो गया। सबसे दुखद बात यह है कि योगेंद्र सुरक्षा के नियमों का पालन कर रहे थे और हादसे के वक्त उन्होंने सिर पर हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

योगेंद्र की अचानक हुई मौत से उनके पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। हंसता-खेलता परिवार पल भर में बिखर गया। योगेंद्र अपने पीछे पत्नी ज्योति और दो बेटों को छोड़ गए हैं। घर के कमाऊ सदस्य की इस तरह मौत होने से पूरे गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026