मेलबर्न में मोदी का 'ग्यारह वाला फॉर्मूला': भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती में आया नया ट्विस्ट, हुए कई बड़े धमाके
2:41 PM, Jul 9, 2026
R Express भारत
Share:
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से भारत के लिए एक बेहद दिलचस्प और बड़ी खबर आ रही है। तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑ

मेलबर्न में मोदी का 'ग्यारह वाला फॉर्मूला फोटो सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से भारत के लिए एक बेहद दिलचस्प और बड़ी खबर आ रही है। तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच एक ऐसी बातचीत हुई, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। दोनों नेताओं की इस अनौपचारिक मुलाकात में कूटनीति के साथ-साथ गजब की हाजिरजवाबी भी देखने को मिली।
बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का साथ बिल्कुल "एक और एक मिलकर दो" होने जैसा है। इस पर पीएम मोदी ने तुरंत मुस्कुराते हुए बहुत ही मजाकिया और सधा हुआ जवाब दिया। मोदी ने कहा, "जब एक के पास एक खड़ा होता है तो वह दो बनता है, लेकिन जब दोनों कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते हैं, तो वह ग्यारह हो जाते हैं।" नेताओं की यह जुगलबंदी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
हंसी-मजाक से इतर इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई ऐसे बड़े फैसले लिए गए हैं, जो आने वाले समय में व्यापार और सुरक्षा की पूरी तस्वीर बदल देंगे।दोनों देशों ने सेना और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का प्लान बनाया है। इसके लिए एक 'डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर' तैयार किया जा रहा है। यह कॉरिडोर दोनों देशों के नए स्टार्टअप और टेक कंपनियों को एक साथ लाएगा, जिससे आधुनिक तकनीक और हथियारों को मिलकर बनाया जा सके। साथ ही, समुद्री सुरक्षा और पानी के जहाजों की मरम्मत को लेकर भी एक ठोस रोडमैप तैयार हुआ है।प्रदूषण मुक्त बिजली बनाने के मामले में भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों देशों के बीच हुए नए समझौते के तहत अब ऑस्ट्रेलिया से भारत को आसानी से यूरेनियम की सप्लाई हो सकेगी। इससे भारत में परमाणु ऊर्जा के प्रोजेक्ट्स को बहुत रफ्तार मिलेगी।मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां बनाने के लिए जरूरी खास मिनरल्स के लिए एक नया सप्लाई चेन नेटवर्क शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही इंटरनेट की दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सिक्योरिटी पर भी मिलकर काम होगा।गुजरात में एक खास सोलर ट्रेनिंग एकेडमी की शुरुआत की गई है। यह एकेडमी युवाओं और महिलाओं को छतों पर सोलर पैनल लगाने और उनकी देखरेख करने का हुनर सिखाएगी, जिससे हजारों नए रोजगार पैदा होंगे।
पीएम मोदी ने इस दोस्ती की तुलना क्रिकेट के खेल से करते हुए कहा कि हमारा फोकस वन-डे मैच जैसा साफ है, फैसले टी-20 जैसे ताबड़तोड़ हैं और हमारा रिश्ता टेस्ट मैच की तरह लंबा और मजबूत है। मेलबर्न की इस बैठक से साफ है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच बिजनेस और निवेश के कई नए रास्ते खुलने वाले हैं।

