यूपी में अगले दो दिन में मानसून की दस्तक,सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई अन्नदाता की चिंता
8:16 PM, Jun 25, 2026
R Express भारत
Share:
उत्तर प्रदेश में मौसम के पूर्वानुमान और वैज्ञानिक विशलेषण बताते है कि,इस वर्ष मानसून में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है तथा मानसून आगामी 3-4 दिनों म

photo by AI
उत्तर प्रदेश में मौसम के पूर्वानुमान और वैज्ञानिक विशलेषण बताते है कि,इस वर्ष मानसून में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है तथा मानसून आगामी 3-4 दिनों में प्रदेश में सक्रिय होगा। उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ0 राजर्षि कुमार गौड़ की अगुवाई में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बारिश और मौसम को लेकर वैज्ञानिक विशलेषण जारी किए गए।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। पहले सप्ताह (26 जून से 02 जुलाई, 2026) के आरम्भिक चरण में 28 जून तक प्रदेश में छिटपुट बारिश के बाद 29 जून से बारिश में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है। यह बारिश औसत सप्ताहिक बारिश से बहुत होने की सम्भावना है।
अगर केवल उत्तर प्रदेश में जुलाई के दूसरे सप्ताह (03 से 09 जुलाई, 2026) के दौरान होने वाली बारिश की बात की जाए तो यह भी सामान्य से कम ही रहेगी।
प्रदेश के पूर्वी मैदानी एवं विन्ध्य क्षेत्र के पूर्वी भाग में औसत साप्ताहिक अधिकतम तापमान सामान्य से (01 से 02 डिग्री से.) अधिक; जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में औसत साप्ताहिक अधिकतम तापमान सामान्य से (02 से 04 डिग्री से.) अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश के सभी कृषि जलवायु अंचलों में न्यूनतम तापमान यह सामान्य से (01 से 02 डिग्री से.) अधिक रहने की संभावना है।
मौसम चेतावनीः प्रथम सप्ताह के आरम्भिक चरण में 28 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) चलने तथा उसके बाद 29 जून से गरज चमक के साथ 40-50 किमी./घंटा की तेज झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा होने की सम्भावना है। द्वितीय सप्ताह के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं (लू) चलने की मामूली सम्भावना है।

