Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/more case of cruelty in bihar 4 poor people with a student returning home from the garden 20250612 430

बिहार में दरिंदगी का एक और मामला, बगीचे से घर लौट रही छात्रा के साथ 4 दरिंदों ने की हैवानियत

बिहार में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से दरिंदगी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर इंटर की छात्रा को 4 युवकों ने पकड़ लिया और फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

UTTAR PRADESH

2:30 PM, Jun 12, 2025

Share:

बिहार में दरिंदगी का एक और मामला, बगीचे से घर लौट रही छात्रा के  साथ 4 दरिंदों ने की हैवानियत
logo

स्केच सौ0 Google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/ बिहार में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से दरिंदगी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर इंटर की छात्रा को 4 युवकों ने पकड़ लिया और फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, इंटर की छात्रा घर से बगीचे की ओर गई थी। इसके बाद फिर वह घर लौट रही थी, तभी 4 युवकों ने उसे देखा और दबोच लिया। चारों युवक छात्रा को सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडित के परिजन न्याय की गुहार लगाते पहुंचे थाने

सूत्रो के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना जिले के कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। हादसा होने के बाद किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीडित के ​परिवार के लोगो ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचे। जिसके बाद पीडित के परिवार के  लोगो ने थाने में एफआयआर दर्ज करवाई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और सभी आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई है। बता दे कि,पुलिस की ओर से कहना है कि,आरोपियो को उनके किए की सजा जरूर दी जाएगी।

पुलिस के द्वारा आरोपियो की खोज जारी

पुलिस के अनुसार , पीड़ित छात्रा को महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। दूसरी तरफ घटना को लेकर परिजनों के बीच आक्रोश कायम है। घटना स्थल पर भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इसके अलावा,पुलिस भी एक्शन मोड में आकर पूरी तरह से आरोपियो की खोज में जुटी हुई है।आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जिसके बाद चारों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.