Banner
Banner
Banner
क्राइम/न्यूज़/mother injured to resolve controversy among four brothers unhappy younger son hanged 20250522 330

चार भाइयों में विवाद को सुलझाने पहुंची मां हुई घायल,दुखी छोटे बेटे ने लगाई फांसी

उमरिया गांव के पास स्थित एक नीम के पेंड से गमछे के सहारे 26 वर्षीय कुलदीप का शव बृहस्पतिवार की सुबह 12 बजे लटका पाया गया।

UTTAR PRADESH

12:46 PM, May 22, 2025

Share:

चार भाइयों में विवाद को सुलझाने पहुंची मां हुई घायल,दुखी छोटे बेटे ने लगाई फांसी
logo

इसी नीम के पेंड से कुलदीप ने लगाई फांसी सौ0 RExpressभारत

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के महिंगवा स्थित उमरिया गांव के पास स्थित एक नीम के पेंड से गमछे के सहारे 26 वर्षीय कुलदीप का शव बृहस्पतिवार की सुबह 12 बजे लटका पाया गया।जमीन से लगभग 15 फिट उपर लटक रहे शव को पुलिस ने नीेचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक सुबह जमीन की जुताई को लेकर चारों भाइयों में विवाद सामने आया है।

चार भाईयों के बीच जमीन जुताई बुवाई के विवाद में मां चोटिल

थाना प्रभारी महिंगवा शिव मंगल सिंह ने बताया कि,विश्रामपुरवा निवासी मृतक कुलदीप यादव चार भाई थे जिसमें बड़े भाई का नाम रंजीत यादव वहीं दूसरे भाई का सचदीप यादव तीसरी भाई का नाम प्रदीप यादव चौथा खुद मृतक कुलदीप यादव। रात में बारिश हुई थी इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह जमीन की जुताई और बुवाई को लेकर चोरो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के बीच इनकी मां प्रतापदेई को कुलदीप का धक्का लग गया जिससे वह जमीन पर गिर पडी। प्रतापदेई का कूल्हा उतर गया उनको इलाज के लिए को सिविल हास्प्टिल भेजा गया।

घायल मां गई हास्पिटल कुलदीप ने लगाई फांसी

इस घटना के बाद कुलदीप विश्रामपुरवा से उमरिया की तरफ आया यहां पर एक बडे नीम के पेंड से गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.