होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के बीकेटी में मर्डर,पूर्व सांसद सुशीला सरोज के प्लाट में मिला सीतापुर की छात्रा का शव

3:53 PM, Jun 6, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के महिपतपुर गाँव स्थित पूर्व सांसद सुशीला सरोज के प्लाट के अंदर संदना सीतापुर की रहने वाली अदिति गौतम (19 काल्पनिक नाम)

 लखनऊ के बीकेटी में मर्डर,पूर्व सांसद सुशीला सरोज के प्लाट में मिला सीतापुर की छात्रा का शव

BSC की छात्रा का शव पूर्व सांसद सुशीला सरोज के प्लाट में मिला

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के महिपतपुर गाँव स्थित पूर्व सांसद सुशीला सरोज के प्लाट के अंदर संदना सीतापुर की रहने वाली अदिति गौतम (19 काल्पनिक नाम) का कंकाल पाया गया। पिता ने कपड़े और चप्पल के आधार पर बेटी की शिनाख्त की है। मृतका स्टूडेंट घर से 10 किलोमीटर दूर सिधौली के पास  के राजकीय डिग्री कॉलेज से बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।मृतका के पिता  ने बताया उनकी बेटी 25 मई को घर से कॉलेज प्रैक्टिकल फाइल जमा करने की बात कहकर ऑटो से निकली थी उसके बाद दोपहर तक वापस नही लौटी। घर वालों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। उसके बाद उन लोगों ने खोजबीन शुरू किया।बेटी के ना मिलने पर संदना थाना पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए एक युवक एवं उसकी बहन के खिलाफ अगवा करने की तहरीर दी ।लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाय,परिजनों को खोजने की नसीहत देती रही।आरोप है कि,पुलिस पिता और परिजन पर आरोपी   युवक एवं युवती का नाम हटाने के लिए दबाव बना रही थी । परिजन पुलिस के चक्कर लगा रहे थे माता पिता लगातार दौड़ते रहे तो 28 मई मैं को बेटी की गुमशुदगी दर्ज की गई ।इसके बाद शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे पुलिस कर्मी पहुंचे मृतक के पिता के पास पहुंचे उन्होंने एक युवती के बख्शी का तालाब स्थित शव मिलने की बात कही इस पर पिता एवं भाई ने मौके पर पहुंचकर चप्पल एवं कपड़े से अज्ञात मिली युवती की पहचान अपनी बेटी के रूप में किया।

प्लाट की बाउंड्री पर कई जगह मिले खून के निशान

 पिता ने बताया कि ,पूर्व सांसद सुशीला सरोज का प्लाट है उसी के अंदर डेड बॉडी पड़ी मिली और अंदर बोरी एवं चाकू आदि बरामद हुआ है। स्थित को देखकर यह लगता है उनकी बेटी को प्लाट में दौड़ा दौड़ाकर मारा गया। छात्रा ने अपने बचाव में यहां काफी संघर्ष किया और बाउंड्री के अंदर इधर उधर भागती रही।दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपपिता के आरोप है कि,दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर दी गई। इस घटना में आरोपी विशाल पाल जो कि बख्शी का तालाब के आर आर कॉलेज में बी टेक का छात्र है ,घटना में उसके साथी और बहन ने भी साथ दिया है। आरोपी युवक विशाल पाल ने हत्या की बात को स्वीकार किया है । पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।

शव की शिनाख्त न हो,इसलिए नष्ट करने की कोशिश

सीनियर डॉक्टर जे पी सिंह कहते है कि,किसी शव को पूरी तरह से सड़ने में काफी समय लगता है। अगर शव की कोई हड्डी टूटी है तो शव सड़ाने वाले बैक्टीरिया अलग तरह से शव को डीकम्पोज करते है। लेकिन अगर केवल दस दिन में शव का केवल कंकाल मिला है तो संभव है कि,कोई केमिकल का प्रयोग किया गया हो जो कि, पोस्टमार्टम से ही कन्फर्म हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026