मड़ियांव में मर्डर मिस्ट्री का चंद घंटों में खुलासा, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा
5:59 PM, Aug 9, 2026
R Express भारत
Share:
मड़ियांव थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाते हुए स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

मडियांव पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा फोटो सौ0 भारत
लखनऊ।मड़ियांव थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाते हुए स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के बाद एक्टिव हुई मड़ियांव पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और महज कुछ ही घंटों के भीतर हत्या में शामिल दो संदिग्धों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस कामयाबी के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस अब पकड़े गए लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए मामले की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास के लोगों से बातचीत की और सुराग जुटाए। थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा की अगुवाई में टीम ने अलग-अलग दिशाओं में जाल बिछाया और संदिग्धों के छिपने के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की यह घेराबंदी इतनी सटीक थी कि दोनों आरोपियों को भागने का मौका ही नहीं मिला और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव थाना क्षेत्र में आपसी विवाद या किसी पुरानी रंजिश के चलते इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया था। वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया था। लेकिन पुलिस टीम ने जिस रफ्तार से काम किया, उसने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा की इस तत्परता की वजह से यह केस उलझने से पहले ही सुलझ गया।
पुलिस का कहना है कि, पकड़े गए दोनों लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश का साफ-साफ पता लगाया जा सके। पुलिस इस मामले से जुड़े हर छोटे-बड़े सबूत को जुटाने में लगी है ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

