लखनऊ के सरोजनीनगर में पति से कहासुनी के बाद नेहा ने लगाया फंदा,मौत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के सरोजनीनगर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक विवाहित की शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नही मिली है मिली सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
UTTAR PRADESH
5:46 AM, Jun 25, 2025
Share:


by GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के सरोजनीनगर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक विवाहित की शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नही मिली है मिली सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
देररात हुई घटना पुलिस के सामने उतारा गया शव
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड के रहने वाले विजय वर्मा की पत्नी 22 वर्षीय मृतका नेहा वर्मा है। इनकी शादी का अभी एक साल हुआ ही हुआ। उसका मायका उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र का है। मंगलवार रात भोजन के बाद पति—पत्नी के बीच न जाने ऐसी कौन सी बात पर बहस हुई। जिसके बाद नेहा कमरे में चली गई। जब काफी देरतक वह कमरे से बाहर नही आयी तो पति विजय वर्मा ने दरवाजा खोला। कमरे के अंदर नजारा देखकर उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।
पंखे के हुक से साडी के सहारे लटक रहा था नेहा का शरीर
कमरे का नजारा देखकर विजय के होश उड गए। उसके मुंह से आवाज नही निकल पा रही थी। वह भागकर घर के बाकी लोगों के पास पहुंचा। उसने रुंधे गले से बताया तो सभी नेहा के कमरे की तरफ भागे। जहां पर नेहा पंखे के हुक से लटक रही थी। सरेाजनीनगर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आयी तो शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गवा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
मायके वालों की तरह से शिकायत का इंतजार
सरोजनीनगर थाना प्रभारी राज् देव प्रजापति का कहना है कि पुलिस ने अपनी प्राथमिक कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। अब नेहा के परिजनो की तरफ से मिली शिकायत और पोस्टामार्टम रिपोर्ट पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। अभीतक मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।