बीकेटी बार एसोसिएशन के समर्थन में आए नेताजी, DM को फोन घुमाकर दी कड़ी चेतावनी
2:51 PM, Jul 14, 2026
R Express भारत
Share:
बख्शी का तालाब तहसील में वकीलों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुँच गया है। पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर

बीकेटी तहसील में वकीलों की बड़ी हुंकार फोटो सौ0 RExpress भारत
लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील में वकीलों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुँच गया है। पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वकीलों का यह आंदोलन अब एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है। अधिकारियों के अड़ियल रवैये और जनता के काम रोकने की आदत से नाराज वकीलों को अब एक बड़ा और मजबूत समर्थन मिल गया है।
लखनऊ स्थित अपने निजी आवास पर बीकेटी बार एसोसिएशन के एक खास प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस बैठक के दौरान वकीलों ने तहसील के भीतर चल रही अव्यवस्था, आम जनता को होने वाली परेशानी और अधिकारियों की तानाशाही को खुलकर सामने रखा। वकीलों का कहना है कि, वे काफी समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक उनकी समस्याओं को सुनने या उनका कोई ठोस हल निकालने की कोई कोशिश नहीं की गई है।
अफसरों की मनमानी से जनता बेहाल
मुलाकात के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह और महामंत्री जितेन्द्र बहादुर सिंह ने इलाके के हालात बयां किए। उन्होंने बताया कि, तहसील के मौजूदा उपजिलाधिकारी के कामकाज का तरीका बेहद निराशाजनक है। अफसरों की इस लापरवाही और ढीले रवैये की वजह से क्षेत्र के सैकड़ों गरीब और आम लोगों के जरूरी काम महीनों से लटके पड़े हैं।जमीन-जायदाद, घरेलू विवाद और अन्य कानूनी कागजात से जुड़ी जरूरी फाइलें दफ्तरों में जस की तस पड़ी धूल फांक रही हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब लोग रोज सुबह उम्मीद लेकर तहसील आते हैं और शाम को निराश होकर लौट जाते हैं। अधिकारियों के इस व्यवहार की वजह से पूरे बीकेटी क्षेत्र की जनता में प्रशासन के खिलाफ गहरा असंतोष और गुस्सा पनप रहा है।
वकीलों की इन गंभीर और जायज बातों को सुनने के बाद साफ तौर पर कहा गया कि, वकीलों और आम जनता का यह शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख से फोन पर सीधी बात की गई। जिलाधिकारी को तहसील की पूरी स्थिति से अवगत कराया गया और वकीलों की समस्याओं का तुरंत और प्रभावी हल निकालने को कहा गया।
इस मुलाकात ने आंदोलनकारी वकीलों में एक नया जोश भर दिया है। वकीलों का हौसला बढ़ाते हुए यह बड़ा एलान किया गया है कि कल वे खुद बीकेटी तहसील परिसर पहुँचेंगे। वहां धरने पर बैठे वकील भाइयों के बीच उपस्थित रहकर वे इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। वकीलों को भरोसा दिया गया है कि, जब तक आम जनता को न्याय नहीं मिल जाता और अधिकारियों का यह अड़ियल रवैया खत्म नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। वकीलों के इस आंदोलन में अब आर-पार की लड़ाई का मूड बन चुका है।

