होमवीडियो
sliderimg

दिशा सालियान केस में नया मोड़: जांच एजेंसी की एंट्री के बाद बड़े नामों का खुलासा, मचेगा तहलका

7:01 PM, Sep 14, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक नई और बड़ी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दिशा सालियान केस में नया मोड़: जांच एजेंसी की एंट्री के बाद बड़े नामों का खुलासा, मचेगा तहलका

photo by - (AI )

उत्तर प्रदेश।बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक नई और बड़ी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस नई कार्रवाई के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति के गलियारों तक हड़कंप मच गया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत कई नामी लोगों के नाम सीधे तौर पर सामने आए हैं।

यह पूरी कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के कड़े रुख और दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत के बाद शुरू हुई है। परिवार का लंबे समय से आरोप है कि जून 2020 में हुई उनकी बेटी की मौत कोई साधारण हादसा या खुदकुशी नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक गहरी साजिश थी।

इन बड़े चेहरों पर टिकी जांच की सुई

इस बार जो नई रिपोर्ट सामने आई है, उसमें जांच के घेरे में कई रसूखदार लोग आ गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं जैसे कि,आदित्य ठाकरे,रिया चक्रवर्ती,शोविक चक्रवर्ती,डिनो मोरिया,सूरज पंचोली,परमबीर सिंह और सचिन वाझे।इसके अलावा उस समय ड्यूटी पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और फोरेंसिक टीम के लोगों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

आखिर क्या हैं आरोप?

दिशा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ उस रात बहुत गलत हुआ था और उसके बाद सच को छिपाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ी गईं। उनका आरोप है कि बड़े लोगों को बचाने के लिए रसूख और ताकत का इस्तेमाल करके सारे सबूतों को मिटा दिया गया था। हाई कोर्ट ने भी पिछली जांच पर सवाल उठाए थे कि इतने सालों तक इस मामले को सिर्फ एक हादसा मानकर क्यों टाल दिया गया?

सुशांत सिंह राजपूत केस से कनेक्शन

याद दिला दें कि, जून 2020 में दिशा सालियान की एक इमारत से गिरकर मौत हुई थी और इसके ठीक छह दिन बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने घर में मृत पाए गए थे। लोग शुरू से ही इन दोनों मौतों के बीच कोई गहरा कनेक्शन मान रहे हैं। अब जांच एजेंसी के इस नए कदम के बाद दबे हुए राज एक बार फिर बाहर आ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026