Banner
Banner
Banner
देश/न्यूज़/nobody can stop from becoming a developed nation trayambak tripathi 20250611 424

विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नही सकता—त्रयंबक त्रिपाठी

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एस आर इंटरनेशनल कॉलेज में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला लखनऊ द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। यहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ जिले के प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि, विकसित भारत का लक्ष्य कठिन अवश्य है लेकिन भारत देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह रोज भारत के उत्थान के लिए एक कदम बड़े तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।

UTTAR PRADESH

1:04 PM, Jun 11, 2025

Share:

विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नही सकता—त्रयंबक त्रिपाठी
logo

लखनऊ में आयोजित प्रोफेशनल मीट को सम्बोधित करते भाजप प्रदेश उपाध्यक्ष ​त्रयंबक त्रिपाठी सौ0 भाजपा मीडिया सेल

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एस आर इंटरनेशनल कॉलेज में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला लखनऊ द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। यहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ जिले के प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि, विकसित भारत का लक्ष्य कठिन अवश्य है लेकिन भारत देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह रोज भारत के उत्थान के लिए एक कदम बड़े तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।हमारा देश ज्ञान विज्ञान एवं सभी क्षेत्रों में प्राचीन काल में भारत विश्व का नेतृत्व करता था ।लॉर्ड क्लाइव ने किया था भारत की संपन्नता एवं वैभव का उल्लेख करते हुए भारत की शैक्षिक एवं आर्थिक स्थिति का वर्णन किया है।

केन्द्र सरकार की 111 जन कल्याणकारी योजनाओं से रखी जा रही विकसित भारत की बुनियाद

आगे उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग 111 जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को गति प्रदान करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश में विकसित भारत की बुनियाद रखी जा रही है आगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पंच प्रण एवं 11 संकल्पना की चर्चा की है।

यूपीए सरकार में घोटालों में फंसे मंत्री भी जेल जाते थे

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि 2014 से पहले यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार एवं घोटाला की इतनी भरमार थी कि कई मंत्रियों को जेल जाना पड़ा एवं कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा था।ताज होटल पर आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस आतंकवादी घटना में देश के 175 नागरिक मारे गए थे इस घटना से आहत होकर  सेना ने जब आतंकवादियों को सबक सिखाने की बात कही तो वर्तमान सरकार ने पाकिस्तान को परमाणु संपन्न राष्ट्र होने का बहाना बात कर आतंकियों पर कार्यवाही करने से मना कर दिया था वही मोदी जी के नेतृत्व में  ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में चल रहे नौ आतंकवादी अड्डों को तबाह कर दिया।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान ने कहा कि

आज का भारत नया भारत है पहले हम अपनी सुरक्षा के लिए विदेशी हथियारों के ऊपर निर्भर रहते थे लेकिन आज हम स्वदेशी तकनीक से निर्मित हथियारों के माध्यम से हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे हैं विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि  सेना की कार्यवाही में बहुत सारी सूचनाओं गुप्त रखी जाती हैं लेकिन विपक्ष द्वारा  सेना के उत्साह को कम करने के लिए बार-बार निराधार प्रश्न पूछे जा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सकारात्मक रूप से कहने को कुछ नहीं है सत्ता प्राप्त करने के लिए झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का काम विपक्ष द्वारा किया जा रहा है।

यह रहे प्रोफेशनल मीट में शामिल

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या के साथ विधायक योगेश शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी जिला महामंत्री एवं अभियान के संयोजक राजकुमार वर्मा महामंत्री रामलाल वर्मा उपाध्यक्ष अरविंद यादव हंसराज लोधी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडे अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा समेत जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं  सेना के रिटायर्ड कर्मचारी एवं अधिकारी शिक्षक व्यापारी किसान आदि लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.