होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

अब दुनिया चलाएंगे मेड इन इंडिया चिप्स: सेमीकॉन 2026 में मोदी का एलान

5:47 PM, Sep 17, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

टेक और मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में भारत अब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का शानदा

अब दुनिया चलाएंगे मेड इन इंडिया चिप्स: सेमीकॉन 2026 में मोदी का एलान

photo by - google

उत्तर प्रदेश।टेक और मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में भारत अब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का शानदार आगाज हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बड़े शो की शुरुआत की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत अब सिर्फ बातें नहीं कर रहा, बल्कि जमीन पर काम करके दिखा रहा है। अब वो दिन दूर नहीं जब दुनिया भर के गैजेट्स और गाड़ियों में भारत के बने हुए सेमीकंडक्टर चिप्स दौड़ते हुए नजर आएंगे।

चिप इंडस्ट्री के लिए खुला 13.5 अरब डॉलर का खजाना

इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट रही पीएम मोदी की एक बहुत बड़ी घोषणा। उन्होंने देश में चिप बनाने के काम को रफ्तार देने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान किया। इसके तहत सरकार ने 13.5 अरब डॉलर (करीब 1.12 लाख करोड़ रुपये) का एक नया और बड़ा फंड तय किया है। इस पैसे का इस्तेमाल भारत में नई चिप फैक्ट्रियां लगाने, रिसर्च करने और युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।

बातों का दौर खत्म, अब बाजारों में बिक रहे भारतीय चिप्स

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खास जोर दिया कि पहले लोग सोचते थे कि भारत में चिप कब बनेगी। लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। मोहाली और सूरत में बने प्लांट्स से अब चिप्स का कमर्शियल प्रोडक्शन (व्यावसायिक उत्पादन) शुरू हो चुका है। ये चिप्स न सिर्फ भारत में इस्तेमाल हो रहे हैं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी धाक जमा रहे हैं।

संयोग की बात देखिए कि, जिस दिन इस बड़े टेक शो की शुरुआत हुई, उसी दिन विश्वकर्मा जयंती भी थी। पीएम ने कहा कि यह भारत की पुरानी हुनरमंद परंपरा और आज की 21वीं सदी की मॉडर्न टेक्नोलॉजी का एक अनोखा संगम है।

52 देशों के दिग्गजों का जमावड़ा, भारत बना भरोसेमंद साथी

आज पूरी दुनिया चीन जैसी जगहों पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है और एक ऐसे देश को ढूंढ रही है जिस पर भरोसा किया जा सके। भारत उसी भरोसे की जगह बन चुका है। इस तीन दिवसीय (17 से 19 सितंबर) महाकुंभ में 52 देशों के मेहमान पहुंचे हैं।

इसके अलावा 600 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 300 से अधिक इंटरनेशनल टेक कंपनियां इस शो में अपना जलवा बिखेर रही हैं। जापान, नीदरलैंड्स, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और स्वीडन जैसे 6 बड़े देशों ने अपने खास पवेलियन यहां लगाए हैं, जो दिखाता है कि दुनिया को भारत की ताकत पर कितना यकीन है।इस

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026