होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बीकेटी इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की धूम, लगाए सैकड़ों पौधे

12:27 PM, Jul 12, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बख्शी का तालाब में स्थित बीकेटी इंटर कॉलेज में रविवार को पर्यावरण को बचाने और धरती को हरा-भरा बनाने की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मौका था 'एक पे

 बीकेटी इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की धूम, लगाए सैकड़ों पौधे

बीकेटी इंटर कॉलेज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की धूम फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। बख्शी का तालाब में स्थित बीकेटी इंटर कॉलेज में रविवार को पर्यावरण को बचाने और धरती को हरा-भरा बनाने की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मौका था 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान का, जिसके तहत स्कूल के विशाल प्रांगण में एक भव्य पौधरोपण उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ औपचारिकता के लिए पौधे नहीं लगाए गए, बल्कि हर बच्चे और शिक्षक ने पौधों की जिम्मेदारी उठाने का एक सच्चा संकल्प लिया। आज के दौर में जब कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में बच्चों के बीच पर्यावरण के प्रति यह लगाव वाकई तारीफ के काबिल है।

स्कूल प्रशासन पेड़ लगाते हुए   फोटो सौ0 RExpress भारत

स्कूल प्रशासन पेड़ लगाते हुए   फोटो सौ0 RExpress भारत

इस बड़े अभियान का हिस्सा बनने के लिए बागवानी और पर्यावरण जगत की कई नामी हस्तियां स्कूल परिसर पहुंचीं। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पर्यावरण और बागवानी विशेषज्ञ डॉ. बी.पी. राम ने बच्चों के साथ खुद जमीन पर बैठकर मिट्टी तैयार की और पौधा लगाया। उन्होंने अपने संबोधन में बहुत ही सरल शब्दों में बच्चों को समझाया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए क्यों जरूरी हैं। डॉ. राम ने कहा कि मां जिस तरह अपने बच्चों को पालती है, ठीक उसी तरह हमें भी इन पौधों को पालना होगा। उनके साथ आए डॉ. डी.पी. सिंह और वरिष्ठ विशेषज्ञ दिलीप कुमार ने भी बच्चों को अलग-अलग प्रजातियों के पौधों की खूबियां बताईं। क्षेत्र के बागवानी प्रभारी रमेश यादव ने इस मौके पर स्कूल को हर संभव तकनीकी मदद देने का भरोसा दिया।

 एक पेड़ मां के नाम का पोस्टर पकड़े हुए   फोटो सौ0 RExpress भारत

 एक पेड़ मां के नाम का पोस्टर पकड़े हुए   फोटो सौ0 RExpress भारत

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन का बहुत बड़ा योगदान रहा। मौजूदा प्रधानाचार्य अशोक कुमार बाजपेई और पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. के.के. शुक्ला की देखरेख में पूरी रूपरेखा तैयार की गई थी। स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों, जिनमें डॉ. राजेश मिश्रा, पन्नालाल गुप्ता, अनिल कुमार गौतम, हरिश्चंद्र सिंह, रामजी यादव और अजय कुमार शामिल थे, ने खुद आगे आकर कमान संभाली। इन सभी गुरुजनों ने बच्चों के साथ मिलकर गड्ढे खोदे, खाद डाली और पौधों को पानी दिया। अपने शिक्षकों को इस तरह जमीन पर काम करते देख छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा परिसर 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' के नारों से गूंज उठा।

बच्चों के साथ टीचर हाथों में पेड़ पकड़े हुए 

 फोटो सौ0 RExpress भारत

बच्चों के साथ टीचर हाथों में पेड़ पकड़े हुए   फोटो सौ0 RExpress भारत

मासूम हाथों ने थामी प्रकृति की डोर

इस पूरे उत्सव के असली हीरो स्कूल के छात्र-छात्राएं रहे। सुबह से ही बच्चों की टोलियां अपने-अपने ग्रुप के साथ पौधों की सुरक्षा का ताना-बाना बुनने में लग गई थीं। बच्चों ने नीम, पीपल, जामुन और आंवले जैसे छायादार और फलदार पौधे लगाए। बच्चों के चेहरे की खुशी यह साफ बयां कर रही थी कि, वे इस अभियान से सिर्फ जुड़ नहीं रहे हैं, बल्कि इसे दिल से महसूस कर रहे हैं। सभी छात्र-छात्राओं और स्कूल के कर्मचारियों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से यह वादा किया कि वे अपने स्कूल को हमेशा हरा-भरा रखेंगे। बच्चों ने हर पौधे को गोद लिया और कहा कि वे रोजाना स्कूल आने के बाद सबसे पहले अपने लगाए पौधे को पानी देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026