Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/orders of mock drill in many states of the country including up know why 20250506 273

यूपी सहित देश के कई राज्यो मे मॉक ड्रिल के आदेश… जानिए क्यों?

मोदी सरकार के आदेश पर पूरे देश में एक राष्ट्रव्यापी मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए है। जिसे यूपी सहित कई राज्यों में किया जाएगा। मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन सेवाएं और आपदा प्रतिक्रिया बल भाग लेंगे, जिससे आपात स्थिति में समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।

up

9:13 AM, May 6, 2025

Share:


यूपी सहित देश के कई राज्यो मे मॉक ड्रिल के आदेश… जानिए क्यों?
logo

यूपी सहित देश के कई राज्यो मे मॉक ड्रिल(social image)

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/लखनऊ मोदी सरकार के आदेश पर पूरे देश में एक राष्ट्रव्यापी मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए है। जिसे यूपी सहित कई राज्यों में किया जाएगा। मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन सेवाएं और आपदा प्रतिक्रिया बल भाग लेंगे, जिससे आपात स्थिति में समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।

मॉकड्रिल को लेकर प्रमुख सचिव गृह की अहम बैठक

मॉकड्रिल को लेकर प्रमुख सचिव गृह की अहम बैठक भी की गई। जिसमे दिशा निर्देश दिए गए की संवेदनशील क्षेत्रों और नेपाल सीमा से सटे जिलों ज्यादा फोकस रखा जाए। एयर रेड सायरन,ब्लैकआउट जैसी गतिविधियां को शामिल किया जाए। साथ ही नागरिकों और छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया जाए।

जंग जैसी स्थिति में लोगों की जान बचाने...

इसके तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉकड्रिल किया जाएगा। ताकि जंग जैसी स्थिति में लोगों को खुद की जान बचाने और दूसरों की सहायता करने को लेकर जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया।

इन जिलो मे होगा मॉकड्रिल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, वाराणसी, चंदौली, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, झांसी और प्रयागराज सहित अन्य जिलों में मॉकड्रिल किया जाएगा. वहीं मध्य प्रदेश के पांच जिलों में मॉक ड्रिल होगा, जिसमें भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी और इंदौर शामिल है।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.