होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

गोसाईगंज में बिना हेलमेट बाइक चला रहे अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

6:08 PM, Jul 24, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को इतनी जो

गोसाईगंज में बिना हेलमेट बाइक चला रहे अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

accident sketch by - google

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनकी जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, जो उनकी मौत का सबसे बड़ा कारण बना।

समधी को छोड़कर घर लौट रहे थे धर्मेंद्र

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मूल रूप से उरई के कालपी में मौनी बाबा मंदिर के पास के रहने वाले थे। वह काफी समय से बाराबंकी के असंदरा बाजार में अपनी पत्नी रीना और पांच बेटों के साथ रह रहे थे। वहाँ वह पत्थर का सिलबट्टा बनाने और बेचने का काम करते थे। धर्मेंद्र के चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र वापस उरई में रहने लगे थे। बृहस्पतिवार को वह बाराबंकी में रहने वाले अपने समधी जंगी प्रसाद को छोड़ने के लिए बाइक से आए थे।

धर्मेंद्र शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बाराबंकी से वापस अपने घर कालपी (उरई) जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। अभी वह गोसाईगंज मार्ग पर स्थित किला अस्पताल के पास ही पहुँचे थे कि अचानक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने खून से लथपथ धर्मेंद्र को देखा और तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी।

एक चूक और उजड़ गया पूरा हंसता-खेलता परिवार

धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी रीना और पांच बेटों को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र ही घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। डॉक्टरों का कहना है कि अगर हादसे के वक्त धर्मेंद्र के सिर पर हेलमेट होता, तो उनकी जान बच सकती थी। टक्कर लगने से उनके सिर में अंदरूनी चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण ट्रॉमा सेंटर पहुँचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सुरक्षा नियमों और हेलमेट की अहमियत को याद दिला दिया है।

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026