Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/police arrested four oropio in gang rape of women in bihar 20250612 429

बिहार में महिला के साथ हुए दुष्कर्म में पुलिस ने चार आरोपियो को किया गिरफ्तार

बिहार के जिले दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत से भरा दर्दनाक मामला समाने आया है। जहा पर एक महिला के द्वारा के साथ छह युवकों ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई है।बता दे कि,हैवानियत से भरे मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर कार्यवाही की। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

UTTAR PRADESH

11:04 AM, Jun 12, 2025

Share:

बिहार में महिला के साथ हुए  दुष्कर्म में पुलिस ने चार आरोपियो को किया गिरफ्तार
logo

स्केच सौ0 Google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/बिहार के जिले दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत से भरा दर्दनाक मामला समाने आया है। जहा पर एक महिला के द्वारा छह युवकों पर गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई गई है।बता दे कि,हैवानियत से भरे मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर कार्यवाही की। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म  करने वालो में से  चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। महिला ने बताया कि,हैवानो ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। जिसके बाद महिला के द्वारा विरोध करने पर आरोपियो ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही न​ही केवल आरापियो ने महिला को थाना पर न जाने की धमकी भी थी। आरोपियों ने महिला को धमकी देते हुए कहा था कि,महिला ने अगर अपने साथ हुए गैंगरेप के बारे में थाना पर जाएगी तो आरोपी उसे जान से मार डालेंगे।

महिला सुबह शौच के निकली थी लेकिन हैवानो ने की हैवानियत

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,दर्दनाक मामले पर महिला ने कमतौल थाना में नौ जून को एफआयआर दर्ज कराई थी। इसके साथ पीडिता ने कमतौल थाना क्षेत्र के बड़की लाधा गांव निवासी किशन दास, उदित कुमार ठाकुर,राहुल सहनी और एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म में  छह लोगों को आरोपी करार दिया गया है। महिला ने कहा है कि,पांच जून की रात लगभग आठ बजे वह अपने घर से बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से दो युवकों ने उसका हाथ पकड़ा औऱ दो युवकों ने दोनों पैर पकड़कर उठा लिया।इसके बाद बगल के आम के बगीचा में ले  गए। जिसके बाद बगीचा में पहले से दो लड़के लाठी और टॉर्च लेकर खड़े थे। वहां ले जाने के बाद सभी युवकमहिला के कपड़े उतारने लगे। महिला ने जब विरोध किया , तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा,पिस्टल का भय दिखाकर बारी बारी से सभी छह लोगों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

महिला के साथ हुई घटना पर प्रशसान की सख्त कार्यवाही

पुलिस के अनुसार, श्किायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । नामजद चार आरोपियों किशन दास, उदित कुमार ठाकुर, राहुल ठाकुर और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दिन महिला के पहने गए कपड़े को भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने एसआईटी का गठन कर दिया गया। जिसमे कमतौल सदर डीएसपी 2 ज्योति कुमारी सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को रखा गया है। एसआईटी ने तुंरत कार्यवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि, इस मामले की जांच के लिए FSL और टेक्नीकल टीम की एमडीएफ ली जा रही है। जल्द ही बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे कहा कि,इस मामले पर पुलिस के द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी और आरोपियो को उनकी किए की सजा जरूर मिलेगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.