होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, तो बीच हाईवे पर धरने पर बैठ गया देश का जवान

12:16 PM, Jul 21, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

सैरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देश की सीमा पर तैनात एक फौजी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया। फौजी का आरोप है कि पैसों के विव

 पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, तो बीच हाईवे पर धरने पर बैठ गया देश का जवान

धरने पर बैठा हुआ फौजी फोटो सौ0 RExpress भारत

 लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देश की सीमा पर तैनात एक फौजी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया। फौजी का आरोप है कि ,पैसों के विवाद को लेकर जब वह मदद मांगने थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसकी बात सुनने से साफ मना कर दिया। पुलिस के इस बर्ताव से दुखी होकर जवान थाने के ठीक सामने सीतापुर हाईवे के बीचो-बीच जाकर बैठ गया, जिससे देखते ही देखते गाड़ियों का चक्का जाम हो गया।

यह पूरा मामला सैरपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले तरहिया गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले फौजी नवीन का एक पार्लर चलाने वाले दुकानदार से अलमारी की खरीद-फरोख्त को लेकर पैसों का कुछ विवाद चल रहा था। सोमवार की रात करीब 10 बजे इसी लेनदेन की बात को लेकर फौजी नवीन और पार्लर संचालक के बीच बहस काफी ज्यादा बढ़ गई। बात इतनी बिगड़ गई कि, फौजी सीधे अपनी शिकायत लेकर सैरपुर थाने पहुंच गया ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

जब रक्षक ही बन गए बेगाने

फौजी नवीन का आरोप है कि, थाने पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। घंटों न्याय की गुहार लगाने के बाद भी जब पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और फौजी को टरका दिया, तो जवान के सब्र का बांध टूट गया। खाकी के इस ढुलमुल रवैए से नाराज होकर नवीन सीधे थाने के बाहर निकले और सीतापुर हाईवे की मुख्य सड़क पर जाकर बैठ गए।

हाईवे पर थमी गाड़ियों की रफ्तार

रात के करीब 10 बजे जब एक फौजी हाईवे के बीचो-बीच धरने पर बैठा, तो वहां हड़कंप मच गया। सीतापुर हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर अचानक जवान के बैठने से दोनों तरफ की गाड़ियों की रफ्तार थम गई। कुछ ही मिनटों में हाईवे पर ट्रकों, बसों और कारों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों ने जब एक फौजी को इस तरह सड़क पर बैठे देखा, तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया।

हाईवे जाम होने और एक फौजी के धरने पर बैठने की खबर जैसे ही ऊपरी अधिकारियों तक पहुंची, पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने सड़क पर बैठे फौजी नवीन को काफी देर तक समझाया-बुझाया और हाथ-पैर जोड़कर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस अफसर फौजी को मनाकर हाईवे से हटाने और वापस थाने ले जाने में कामयाब रहे, जिसके बाद जाकर यातायात दोबारा चालू हो सका।

थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक, फिलहाल रात में ही दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बातचीत कराई गई है, जहां दोनों ने आपस में बैठकर ही आपसी रजामंदी से मामला सुलझाने की बात कही है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि अगर फौजी की तरफ से इस मामले में कोई लिखित शिकायत दी जाती है, तो दुकानदार के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026