होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ पंजाब से बिहार भेजी जा रही 9 गायों को पुलिस ने छुड़ाया, ट्रक ड्राइवर दबोचा

4:40 PM, Oct 25, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के इटौंजा इलाके में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बेजुबान जानवरों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। पंजाब से वाया लखनऊ होते हुए ब

लखनऊ पंजाब से बिहार भेजी जा रही 9 गायों को पुलिस ने छुड़ाया, ट्रक ड्राइवर दबोचा

पंजाब से बिहार भेजी जा रही 9 गायों को पुलिस ने छुड़ाया फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश । लखनऊ के इटौंजा इलाके में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बेजुबान जानवरों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। पंजाब से वाया लखनऊ होते हुए बिहार ले जाई जा रही 8 गायों और 1 बछिया को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में गाड़ी के ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल हो रहे बड़े कंटेनर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शाहजहाँपुर के रास्ते लखनऊ की तरफ आ रहे एक संदिग्ध ट्रक में भारी संख्या में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही इटौंजा पुलिस एक्टिव हो गई और सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर हर्षा इंस्टीट्यूट के ठीक सामने चेकिंग पॉइंट लगा दिया। जैसे ही तय नंबर वाला ट्रक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया।

गाड़ी के अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

जब पुलिस कर्मियों ने ट्रक के पिछले हिस्से को खोलकर देखा, तो वहां का नजारा बेहद हैरान करने वाला था। गाड़ी के भीतर कुल 9 मवेशी (8 गाय और 1 बछिया) बंद थे। तस्करों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए इन सभी जानवरों के पैर रस्सियों से बांध रखे थे और उन्हें बेहद बेरहमी से गाड़ी के अंदर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। जब ड्राइवर से इन जानवरों को ले जाने के जरूरी कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका।

जाब से लोड होकर बिहार की मंडी जा रही थी खेप

पकड़े गए ड्राइवर की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले 42 वर्षीय रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में ड्राइवर ने एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। उसने बताया कि इन सभी गायों को लुधियाना के खन्ना इलाके से संदीप सिंह नाम के शख्स ने गाड़ी में लोड करवाया था। इन्हें बेचने के मकसद से बिहार की बक्सर मंडी ले जाया जा रहा था। आरोपी ड्राइवर ने यह भी माना कि वह इस रास्ते से पहले भी 3-4 बार इसी तरह जानवरों की सप्लाई बिहार पहुंचा चुका है।

ड्राइवर गया जेल, सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के पास से तस्करी में इस्तेमाल हो रहा ट्रक, एक पोको कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल फोन और ₹3,200 कैश बरामद किया है। पुलिस ने पशु क्रूरता और अवैध परिवहन के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई को इटौंजा थाने के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, राजदेव यादव और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026