POLITICAL:जातीय जनगणना बहाना,सरकार का काम असल मुद्दे से लोगो का ध्यान भटकाना:संजय सिंह
जातीय जनगणना बहाना,सरकार का काम असल मुद्दे से लोगो का ध्यान भटकाना:संजय सिंह
Baliya
10:41 AM, May 1, 2025
Share:


जातीय जनगणना पर संजय सिंह का बयान(socia image)l
उत्तर प्रदेश/बलिया आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार जातीय जनगणना का विषय लेकर आई है। उन्होने ये भी कहा कि एक बार बस बिहार का चुनाव खत्म हो जाए सरकार जातीय जनगणना को भूल जाएगी।
सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आप जातीय जनगणना का विषय ले आए
संजय सिंह ने कहा कि हम जातीय जनगणना के खिलाफ नहीं हैं। हम लोग शुरू से जातीय जनगणना की बात करते हैं। लेकिन पता चलना चाहिए कि देश को किस जाति में कितने लोग हैं। ताकि, सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा सके। क्या महिला आरक्षण के मामले में महिला आरक्षण का बिल पास किया गया? एक इंच भी महिला आरक्षण पर सरकार की तरफ से कार्रवाई नहीं हुई? ऐसे ही आप जातीय जनगणना की आप घोषणा कर रहे हैं। इसमें आपने न तो बजट आवंटन किया है। न ही आप यह बता रहे हैं कि आप कितने समय में जातीय जनगणना पूरा करेंगे?
बिहार चुनाव खत्म होते ही सरकार जातीय जनगणना भूल जाएगी
संजय सिंह ने कहा कि एक बार बस बिहार का चुनाव खत्म हो जाएगा ये सरकार जातीय जनगणना को भूल जाएंगी। ये सिर्फ और सिर्फ एक ध्यान भटकाने की कोशिश है। पहलगाम में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे और आतंकवादी आए और हत्या कर चले गए। यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है। सबसे पहले यह मोदी सरकार की विफलता है। इस पर सरकार को कोई जवाब देना चाहिए?