Protest:राणा सांगा पर विवादित बयान का मामला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश/लखनऊ समाजवादी पार्टी के सांसद के द्वारा राणा सांगा के ऊपर दिए गए बयान के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ पु
लखनऊ
12:00 AM, Mar 28, 2025
Share:


उत्तर प्रदेश/लखनऊ समाजवादी पार्टी के सांसद के द्वारा राणा सांगा के ऊपर दिए गए बयान के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ पुतला जला अपना विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम छात्र संघ युवाओं ने विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी थी। जिसके इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ही रोक दिया। जिसके बाद छात्रो ने यही पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
समाजवादी पार्टी के डीएनए मे ही औरंगजेब का डीएनएन है:छात्रा
विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रो ने कहा कि राणा सांगा हमारे पूर्वज है। हम उन्हे अपना आदर्श मानते है। लेकिन जिस तरह से समाजवादी पार्टी के मुखिया और उनके अन्य नेता राणा सांगा पर टिप्पणी कर रहे है। ये हम कतई बर्दाश नही करेगे। छात्रो ने कहा कि,समाजवादी पार्टी के डीएनए मे ही औरंगजेब का डीएनए है। छात्रो ने कहा कि,अगर समाजवदी पाटी ने राणा सांगा पर दिय गए विवादित बयान के लिए पार्टी के तरफ से मांफी नही मांगी गई तो वो आने वाले समय मे और उग्र विरोध प्रदर्शन करेगे।