होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

चिनहट में बिजली संकट पर फूटा जनता का गुस्सा, पावर हाउस में तोड़फोड़, वाहनों को पहुंचाया नुकसान

1:35 PM, Jun 27, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में लंबी बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार रात स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लौलई स्थित काशीराम कॉलोनी और उसके आस

चिनहट में बिजली संकट पर फूटा जनता का गुस्सा, पावर हाउस में तोड़फोड़, वाहनों को पहुंचाया नुकसान

चिनहट में बिजली संकट पर फूटा जनता का गुस्सा photo by - RExpress भारत

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में लंबी बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार रात स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लौलई स्थित काशीराम कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में घंटों बिजली न आने से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोग देर रात पावर हाउस पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित भीड़ ने न सिर्फ बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि परिसर में तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे काशीराम कॉलोनी और आसपास के फीडर की बिजली अचानक गुल हो गई थी। भीषण गर्मी और उमस के बीच स्थानीय नागरिक घंटों बिजली आने का इंतजार करते रहे। विभागीय अधिकारियों और कंट्रोल रूम से संपर्क करने के बाद भी जब घंटों आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया।

रात को हिंसक हुआ प्रदर्शन

रात करीब 11:30 बजे तक बिजली न आने से भड़के दर्जनों नागरिक एकजुट होकर सीधे लौलई पावर हाउस आ धमके। शुरुआत में बिजली कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिसर में खड़े बिजली कर्मियों के दोपहिया और अन्य वाहनों को भी निशाना बनाया गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है।

हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पावर हाउस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विभाग नुकसान का आकलन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026