होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner
Banner
Banner

हाईड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी चलाने के लिए रेल मंत्रालय दी स्वीकति

2:54 PM, May 29, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

दिल्ली। रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 डिब्‍बों वाली डेमू रेलगाड़ी चलाने की स्‍वीकृति दे दी है। यह रेलगाड़ी जींद और सोनीपत के बीच अध


हाईड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी चलाने के लिए रेल मंत्रालय दी स्वीकति

दिल्ली। रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 डिब्‍बों वाली डेमू रेलगाड़ी चलाने की स्‍वीकृति दे दी है। यह रेलगाड़ी जींद और सोनीपत के बीच अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी के लिए हरी झंडी होने के बाद अब भारतीय रेलवे के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ जाएगा।

देश में अब ट्रेन संचालन में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। अब आपका हाइड्रोजन ट्रेन में सवारी करने का सपना जल्द पूरा होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय से रेलवे बोर्ड सभी टेस्ट पूरा करने के बाद अनुमति ले चुका है।

रेलवे बोर्ड से 22 मई, 2026 को एक चिट्ठी जारी की गई है। इसमें हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिलने की बात कही गई है। देश में रेलवे के रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (RDSO) एवं उत्तर रेलवे को भेजे गए पत्र में ट्रेन के संचालन के पहले चरण में रेलवे बोर्ड ने 10 डिब्बे वाले हाइड्रोजन ट्रेन के लिए स्वीकृति दी है। ट्रेन के व्यवसायिक परीक्षण के लिए अभी तक कोई तारीख तय नही हो सकी है।

दिल्ली डिवीजन के जिन्द-सोनीपत सेक्शन में चलने वाली हाईड्रोजन ट्रेन की स्पीड अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। उत्तर रेलवे इसी रूट पर हाइड्रोजन सेल फ्यूल पर आधारित ट्रेन का परीक्षण कर चुका है। जो कि आरडीएसओ की देखरेख में हुआ है।

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026