होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

मानक नगर में वीडियो कॉल के दौरान रेलवे कर्मी ने लगाया फंदा, अस्पताल में तोड़ा दम

5:19 PM, Aug 1, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मानक नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ शांतिपुरम कॉलोनी में रहने वाले एक 28 वर्षीय रेलवे कर्मचारी ने कथित तौर पर एक युवती से वीडियो कॉल

 मानक नगर में वीडियो कॉल के दौरान रेलवे कर्मी ने लगाया फंदा, अस्पताल में तोड़ा दम

रोहित प्रजापति फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के मानक नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ शांतिपुरम कॉलोनी में रहने वाले एक 28 वर्षीय रेलवे कर्मचारी ने कथित तौर पर एक युवती से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चिनहट निवासी 28 वर्षीय रोहित प्रजापति मानक नगर की शांतिपुरम कॉलोनी में रह रहा था। रोहित रेलवे अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रोहित का एक युवती के साथ काफी समय से परिचय था। शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार, बहस के दौरान रोहित ने विचलित होकर फोन काट दिया। अनहोनी की आशंका से घबराई युवती ने तुरंत पास में ही रहने वाली अपनी एक जान-पहचान की महिला को सूचित किया और रोहित के कमरे पर जाकर देखने को कहा।जब वह महिला रोहित के कमरे पर पहुँची, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से देखने पर पता चला कि रोहित की स्थिति अत्यंत गंभीर है। महिला ने तुरंत शोर मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया।

उपचार के दौरान मौत

आस-पास के लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए रोहित को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए पास के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मृत्यु के बाद मां मालती देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं और रोहित का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी जिसने युवक को इतना बड़ा कदम उठाने पर विवश किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026