होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बारिश का कहर: BKT में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर बुजुर्ग किसान की मौत

6:13 PM, Sep 26, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बख्शी का तालाब क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के भौली गांव में शनिवार को एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।

बारिश का कहर: BKT में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर बुजुर्ग किसान की मौत

सामान निकालते समय ढही छत फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से आफत की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। इसी बीच बख्शी का तालाब क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के भौली गांव में शनिवार को एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान बजरंग यादव मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने करीब आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

कोठरी गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत  फोटो सौ0 RExpress भारत

कोठरी गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत  फोटो सौ0 RExpress भारत

सामान निकालने गए थे अंदर, अचानक गिरी छत

गांव के पूर्व सभासद राम बहादुर सिंह ने घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि मृतक बजरंग यादव के पास वैसे तो प्रधानमंत्री आवास योजना का पक्का घर है, लेकिन उनका पुराना सामान अभी भी पास ही मौजूद एक कच्ची कोठरी में रखा हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जब तेज बारिश हो रही थी, तब बजरंग अपनी उसी पुरानी कोठरी से कुछ जरूरी सामान निकालने गए थे।

कमरे के भीतर पानी टपकता देख उन्होंने पहले एक सीढ़ी लगाई और छत पर जाकर तिरपाल बिछाई ताकि पानी का आना रुक सके। छत ठीक करने के बाद जैसे ही वह नीचे उतरे और कोठरी के अंदर रखा एक संदूक बाहर निकालने के लिए झुके, तभी पूरी दीवार और छत उनके ऊपर ढह गई। अचानक हुए इस हादसे से बजरंग को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

 मौके पर लोगो की लगी हुई भीड़ फोटो सौ0 RExpress भारत

 मौके पर लोगो की लगी हुई भीड़ फोटो सौ0 RExpress भारत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग फावड़े और लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे। सबने मिलकर हाथों से मिट्टी हटाना शुरू किया। जब तक बजरंग को बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद हादसे के बाद बजरंग के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे पत्नी माया, दो बेटे और चार शादीशुदा बेटियां हैं।

जब पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाया जाने लगा, तो बेटियों का करुण क्रंदन और मां का रो-रोकर बेहोश होना देख वहां मौजूद हर एक ग्रामीण की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव इस समय शोक में डूबा हुआ है।

परिवार में मचा कोहराम  फोटो सौ0 RExpress भारत  

परिवार में मचा कोहराम  फोटो सौ0 RExpress भारत  

मदद के लिए आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता

घटना की जानकारी मिलते ही बख्शी का तालाब नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह 'गप्पू' पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और तुरंत सहायता के रूप में 30 हजार रुपये का एक चेक आर्थिक मदद के तौर पर परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026