रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी के साथ लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिॉनिक कारखाने का किया उद्घाटन
लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन अशोक के लिए लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी, प्रदेश के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। यह संयंत्र मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों के उत्पादन पर केंद्रित होगा। जो उत्तर प्रदेश में 'ग्रीन मोबिलिटी' को बढ़ावा देगा।
lucknow
6:05 PM, Jan 9, 2026
Share:


इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन हेतु अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन अशोक के लिए लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी, प्रदेश के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। यह संयंत्र मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों के उत्पादन पर केंद्रित होगा। जो उत्तर प्रदेश में 'ग्रीन मोबिलिटी' को बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कही कुछ बातें
मुख्यमंत्री नें इस अवसर पर कहा कि, यह परियोजना उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, प्रतिबद्धता और हम सभी के अटूट विश्वास का सशक्त प्रतीक है।यह अशोक लेलैंड का उत्तर प्रदेश में पहला और देश का सातवां विनिर्माण संयंत्र है। यह राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।यह प्लांट 'मेक इन इंडिया' के साथ ही 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

