होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

अलीगढ़ में करंट ने छीनी रजनी शर्मा की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी या सोची-समझी हत्या?

12:13 PM, Jul 9, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

अलीगढ़ में बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा शहर के श्याम नगर इलाके में हुआ

अलीगढ़ में करंट ने छीनी रजनी शर्मा की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी या सोची-समझी हत्या?

पानी में तैरती रही लाश फोटो सौ0 RExpress भारत

अलीगढ़ में बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा शहर के श्याम नगर इलाके में हुआ, जिसने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय रजनी शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने घर से पति की दुकान पर जाने के लिए निकली थीं।

रास्ते में लगातार हुई तेज बारिश की वजह से हर तरफ जलभराव हो रखा था। इसी पानी के बीच एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिससे अचानक पानी में भयंकर करंट फैल गया। रजनी शर्मा जैसे ही वहां से गुजरीं, पानी में मौजूद अदृश्य करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह वहीं सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घंटों पानी में तैरता रहा शव

हादसे के बाद की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, वे बेहद विचलित करने वाले हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद काफी देर तक महिला का शव उसी बरसाती पानी में तैरता रहा। पानी में खतरनाक करंट होने के कारण शुरुआत में कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसके बाद जब बिजली आपूर्ति काटी गई, तब जाकर शव को पानी से बाहर निकाला जा सका और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोगों में भारी गुस्सा

इस घटना के बाद से श्याम नगर और आसपास के लोगों में भयंकर आक्रोश है। मोहल्ले वालों का साफ कहना है कि, इस इलाके में बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर के रखरखाव को लेकर लंबे समय से अनदेखी की जा रही थी। मानसून के समय जब हर तरफ पानी भर जाता है, तब ऐसे खतरों को ठीक करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।अब जनता के बीच यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि इस हादसे को सिर्फ एक 'दुर्घटना' मानकर छोड़ दिया जाए या फिर इसे तंत्र की ऐसी नाकामी कहा जाए जो किसी हत्या से कम नहीं है? लोगों की मांग है कि इस बड़ी लापरवाही के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी और बेकसूर को अपनी जान न गंवानी पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026