रानी अहिल्याबाई होलकर शौर्य,साधना सेवा समर्पण का उदाहरण— पंकज सिंह
नोयडा विधायक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य,साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का उदाहरण है उनकी शासन कला सामाजिक न्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादाई है
UTTAR PRADESH
3:24 PM, May 21, 2025
Share:


संगोष्ठी को सम्बोधित करते नोयडा विधायक पंकज सिंह सौ0 भाजपा मीडिया सेल
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। नोयडा विधायक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य,साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का उदाहरण है उनकी शासन कला सामाजिक न्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादाई है उनकी न्याय प्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया आगे उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षा प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया।
500 महिला सिपाहियों की बनायी टुकडी
उनके शासनकाल में उन्होंने लगभग 80 से 100 ऐसे ज्ञात स्थान है जहां पर भवनों का निर्माण करवाया यह भारत को जोड़ने की दिशा में उनकी ओर से किया गया महत्वपूर्ण कार्य है वह यह भली-भांति जानती थी कि मंदिर सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होते हैं इसीलिए उन्होंने अपने शासनकाल में बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक और द्वारिका से लेकर पूरी तक आक्रमण कारियो द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का निर्माण कराया इन वृहद कार्यों के कारण ही उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि मिली उन्होंने आगे कहा कि एक प्रभावशाली शासक होने के साथ-साथ वह एक कुशल राजनीतिक भी थी उनका विश्वास अनावश्यक युद्ध में कभी नहीं रहा उन्होंने जब शासन व्यवस्था संभाली तब उनकी पूरी सेना के पास मात्र तीन बंदूके हुआ करती थी परंतु उन्होंने स्वयं अपने शस्त्रागरों का निर्माण प्रारंभ कर तोप खानों की स्थापना की उन्होंने 500 महिलाओं की एक सैनिक टुकड़ी का भी गठन किया तथा उन्हें युद्ध में प्रशिक्षित किया गोला बारूद संग्रह का कार्य भी उन्होंने महिला सेनानियों के जिम्मे कर दिया।
संगोष्ठी में यह हुए शामिल
इस संगोष्ठी में विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला,मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, रामनिवास यादव,श्री कृष्ण लोधी, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष अंजु रस्तोगी, प्रबुद्धजन, समेत जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।