होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के हजरतगंज पर RLD का फूटा गुस्सा, अखिलेश यादव का पुतला फूंककर लगाए 'टोटी भैया' के नारे

2:34 PM, Aug 17, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ का सबसे व्यस्त हजरतगंज चौराहा सोमवार को अचानक सियासी अखाड़े में बदल गया। राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध

लखनऊ के हजरतगंज पर RLD का फूटा गुस्सा, अखिलेश यादव का पुतला फूंककर लगाए 'टोटी भैया' के नारे

लखनऊ के हजरतगंज पर RLD का फूटा गुस्सा फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ का सबसे व्यस्त हजरतगंज चौराहा सोमवार को अचानक सियासी अखाड़े में बदल गया। राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ अखिलेश यादव का पुतला फूंका, बल्कि उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

बयानबाजी से भड़का कार्यकर्ताओं का गुस्सा

यह पूरा विवाद समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच चल रही जुबानी जंग का नतीजा है। आरएलडी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अखिलेश यादव लगातार उनके शीर्ष नेतृत्व और जयंत चौधरी को लेकर अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गठबंधन टूटने के बाद से सपा प्रमुख लगातार आरएलडी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी गुस्से के चलते छात्र सभा सड़क पर उतर आई।

'टोटी भैया शर्म करो' के नारों से गूंजा हजरतगंज

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया जब कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस पुतले पर 'टोटी चोर' लिखा हुआ था। पुतला फूंकते हुए आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने "टोटी भैया शर्म करो" और "अखिलेश यादव हाय-हाय" के गगनभेदी नारे लगाए। वहीं दूसरी तरफ, कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में "जयंत चौधरी जिंदाबाद" और पूर्व प्रधानमंत्री "चौधरी चरण सिंह अमर रहें" के नारे लगाकर पूरे हजरतगंज परिसर को गुंजा दिया।

युवा नेताओं ने संभाली विरोध की कमान

अखिलेश यादव के खिलाफ हुए इस बड़े प्रदर्शन की कमान आरएलडी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय और मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने संभाली। इन दोनों युवा नेताओं की अगुवाई में भारी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर जुटे। अमन पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि अखिलेश यादव अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखला गए हैं। वे लगातार हमारे नेताओं का अपमान कर रहे हैं, जो किसानों और युवाओं का अपमान है। मयंक त्रिवेदी ने चेतावनी दी कि अगर सपा प्रमुख ने अपनी भाषा नहीं सुधारी, तो यह विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026