होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner
Banner
Banner

हमीरपुर पुल हादसे के मृतको को 5—5 और घायलों को 50—50 हजार की मदद— सीएम योगी

2:04 PM, May 29, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक गिर गया। छह मजदूरों की स्लैब के नीचे दबने से मौ

हमीरपुर पुल हादसे के मृतको को 5—5 और घायलों को 50—50 हजार की मदद— सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ file by RXPRESS

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक गिर गया। इस हादसे में छह मजदूरों की स्लैब के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना स्थल के मलबे में फंसे 3 मजदूरों को से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ने निकाला है। यहां पर साढे सात घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। प्रदेश के सीएम योगी ने हादसें में मरने वाले सभी छह मजदूरों के परिजनों को 5—5 लाख रूपये और घायलों के परिजनों को 50—50 हजार की मदद देने का ऐलान किया है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की रात प्रदेश के कई जनपदों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश होने का अलर्ट दिया था। इसके बाद आधी से कई जगह बिजली के पोल टीन शेड आदि उड़ने की घटना हुई जिसमें काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश हमीरपुर में भी आधी की वजह से निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढह गया और उसके नीचे यह मजदूर दब गए।

उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि,यह हादसा शहर से लगभग 27 किमी दूर ललपुरा क्षेत्र में हुआ। हादसे में मरने वाले 4 बांदा और 2 हमीरपुर के मजदूर है। यहां पर स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स रात ढाई बजे से बचाव अभियान चलाया जो कि साढे सात घंटे से अधिक समय तक चला।

सीएम योगी ने हमीरपुर हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अपने एक्स हैडल पर आर्थिक मदद से ऐलान करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि,पूरे प्रदेश आंधी पांनी और बिजली गिरने से हुई हानि की समीक्षा की जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में किसी भी प्रकार के हुए नुकसान की जांच करवाएं। राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है।

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026