लखनऊ के दुबग्गा बस डिपो पर संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरा किसान संगठन
2:31 PM, May 30, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में बस डिपो पर संविदा कर्मचारियों के द्वारा भारी विरोध प्रर्दशन कर रहे है। बताया जा रहा है कि,अपनी मांगों को लेकर अड़े संविदा

लखनऊ के दुबग्गा बस डिपो पर संविदा कर्मियों का हल्लाबो सौ0 RExpress भारत
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में बस डिपो पर संविदा कर्मचारियों के द्वारा भारी विरोध प्रर्दशन कर रहे है। बताया जा रहा है कि,अपनी मांगों को लेकर अड़े संविदा कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। डिपो परिसर में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिससे कामकाज पूरी तरह ठप नजर आ रहा है। आंदोलनकारी साफ तौर पर कह रहे हैं कि, जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जातीं, तब तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस बीच, आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली जब भारतीय किसान यूनियनके कार्यकर्ता भी कर्मचारियों के समर्थन में मैदान में उतर आए।
डिपो पर जुटे कर्मचारी अपनी बुनियादी दिक्कतों और हक के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वे अपनी परेशानियों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अब आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके इन कर्मियों ने साफ कर दिया है कि खोखले आश्वासनों से बात नहीं बनेगी। जब तक लिखित में उनकी सभी शर्तें और मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक यह धरना इसी तरह दिन-रात चलता रहेगा।
इस पूरे प्रदर्शन में नया मोड़ तब आया जब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुबग्गा डिपो पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया, बल्कि उनके साथ बैठकर जमकर नारेबाजी भी की। किसान नेताओं का कहना है कि, कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई में कर्मियों के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
हंगामे और बढ़ते तनाव को देखते हुए डिपो और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हुए है। दुबग्गा, काकोरी और पारा थानों के प्रभारियों को भारी पुलिस बल के साथ डिपो पर ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं।

