सेंट जैवियर स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान मांडल ने किया आकर्षित,शिल्प कलाओं का अदभुत समन्वय
6:50 PM, Nov 22, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ। सेंट ज़ेवियर्स इंटर कॉलेज,बख्शी का तालाब में रविवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं व्यावहारिक कौशल को मंच प्रदान करने के ल

सेंट जैवियर स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान मांडल ने किया आकर्षित, माडल का प्रस्तुतिकरण करती स्टूडेंट
लखनऊ। सेंट ज़ेवियर्स इंटर कॉलेज,बख्शी का तालाब में रविवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं व्यावहारिक कौशल को मंच प्रदान करने के लिए वार्षिक कला, शिल्प एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय को अपनी 25 वर्ष सेवा देने वाले पाँच शिक्षकों द्वारा किया गया,
संचालक डोमिनिक पिंटों ने बताया कि,प्रदर्शनी में कुल 11 आकर्षक ज़ोन बनाए गए थे, जिनमें प्रमुख रूप से सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, खगोल विज्ञान, कला एवं शिल्प तथा इको-प्रेन्योर (पर्यावरण आधारित उद्यमिता) जैसे विषय शामिल थे। प्रत्येक ज़ोन में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, मेहनत और विषयों की गहरी समझ की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल, कलाकृतियाँ एवं नवाचारी प्रस्तुतियाँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
अभिभावकों एवं आगंतुकों ने सभी ने विभिन्न ज़ोन का उत्साहपूर्वक भ्रमण किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से नन्हे बच्चों के लिए बनाए गए टॉडलर्स ज़ोन में बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहाँ उन्होंने खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। वहीं, आकर्षक सेल्फी काउंटर भी सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रोज़ी एवं सिस्टर रोशनी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम समन्वयक प्रभात बाजपेयी एवं विक्रम सिंह चौहान ने निभाई। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी के प्रत्येक कोने में उनकी मेहनत, लगन, रचनात्मकता एवं सामूहिक प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दिए।समग्र रूप से यह प्रदर्शनी ज्ञान, विज्ञान, कला, रचनात्मकता और मनोरंजन का एक सुंदर संगम साबित हुई। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि विद्यालय की सामूहिक कार्यक्षमता, नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षिक दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।


