होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लिफ्ट के बहाने स्कूटी सवार की जेब काटी, ₹46,500 लेकर बदमाश रफूचक्कर

4:28 PM, Jul 28, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से ठगी और चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर चोर ने बड़ी ही चालाकी से एक स्कूटी सवार दुकानदार को अपना निश

 लिफ्ट के बहाने स्कूटी सवार की जेब काटी, ₹46,500 लेकर बदमाश रफूचक्कर

चोरी के बाद लोगो की भीड जमा सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से ठगी और चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर चोर ने बड़ी ही चालाकी से एक स्कूटी सवार दुकानदार को अपना निशाना बनाया। आरोपी ने पहले तो बीच रास्ते में बड़ी ही मिन्नतें करके दुकानदार से लिफ्ट मांगी और फिर उसकी स्कूटी पर पीछे बैठ गया। इसके बाद सफर के दौरान ही उसने पलक झपकते ही दुकानदार की जेब साफ कर दी और ₹46,500 लेकर चंपत हो गया।

फुट-स्टेप में पैर फंसने से सड़क पर गिरा चोर

इस पूरी वारदात में उस समय एक दिलचस्प मोड़ आया जब वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश में चोर का पैर स्कूटी के फुट-स्टेप में फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह जोरदार तरीके से सड़क पर गिर पड़ा। चोर के गिरते ही उसके पास रखे रुपयों में से ₹13,500 सड़क पर ही बिखर गए। अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चोर ने फुर्ती दिखाई और गिरे हुए पैसों की परवाह किए बिना खड़ा हुआ।

पहले से घात लगाए बैठा था साथी

पीड़ित दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता और शोर मचाता, तब तक आरोपी ने संभलकर दौड़ लगा दी। कुछ ही दूरी पर उसका एक और साथी बाइक स्टार्ट करके पहले से ही घात लगाए बैठा था। जेब कतरा तुरंत अपने साथी की बाइक पर पीछे बैठा और दोनों पलक झपकते ही आँखों से ओझल हो गए। पीड़ित दुकानदार ने जब अपनी जेब देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इस पूरी घटना की जानकारी आस-पास के लोगों और स्थानीय पुलिस को दी।

इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात के बाद से ही इलाके के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना स्थल और उसके आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के भागने के रूट और उनकी पहचान का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर चोरों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026