लखनऊ के चिनहट में सनसनीखेज चोरी: दुकान की छत काटकर उड़ाए ₹25 हजार और राशनदुकान की ऊपर की फोटो सौ0 भारत
4:21 PM, Aug 7, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ के चिनहट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शातिर चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया।

दुकान की ऊपर की फोटो सौ0 RExpress भारत
लखनऊ के चिनहट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शातिर चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया। चिनहट बाजार के व्यस्त रहने वाले विधायक चौराहे पर मौजूद एक जनरल स्टोर में गुरुवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे या शटर को हाथ भी नहीं लगाया, बल्कि चोरी करने के लिए बेहद अनोखा रास्ता चुना। चोर दुकान की छत पर चढ़े और वहाँ लगी टीन की चादर को काटकर अंदर दाखिल हो गए।
दुकान के अंदर घुसने के बाद चोरों ने गल्ले को खंगाला और उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया। चोर सिर्फ नकदी लेकर ही नहीं भागे, बल्कि दुकान में रखा खाने-पीने का कीमती सामान और राशन भी समेट कर रफूचक्कर हो गए।
सुबह जब दुकान खोली तो उड़ गए होश
यह पूरी घटना चिनहट बाजार के ही रामलीला भवन के पास रहने वाले संदीप गुप्ता के जनरल स्टोर में हुई है। रोज की तरह संदीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला खोला और अंदर गए, वहाँ का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और ऊपर देखने पर छत की टीन कटी हुई दिखाई दी। जब उन्होंने हड़बड़ाहट में अपने गल्ले की जांच की, तो उसमें रखी गाढ़ी कमाई के 25 हजार रुपये गायब थे। इसके साथ ही दुकान के रैक से खाने-पीने का सामान भी चोरी हो चुका था।
इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल
इस बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही आस-पास के बाजार में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब बाजार और चौराहे के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। इस घटना के बाद से स्थानीय कारोबारियों और दुकानदारों में अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और डर देखा जा रहा है।

