होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

सूने मकान को निशाना बनाकर 22 लाख से ज्यादा की सनसनीखेज चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर

2:28 PM, Sep 4, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में चोरों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक सोलर कारोबारी के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 2.75 लाख रुपये कैश

 सूने मकान को निशाना बनाकर 22 लाख से ज्यादा की सनसनीखेज चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर

कारोबारी के घर से ₹22.75 लाख की चोरी फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में चोरों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक सोलर कारोबारी के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 2.75 लाख रुपये कैश और 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इस पूरी वारदात की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोर पकड़े जाने के डर से घर में लगा सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए। हालांकि, गली में लगे दूसरे कैमरों में चोरों की करतूत कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

त्योहार मनाने बाहर गया था परिवार

जानकारी के मुताबिक, जानकीपुरम की नागेश्वर नाथ कॉलोनी में रहने वाले सोलर कारोबारी शिवम मिश्रा के घर में यह वारदात हुई। रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से 28 अगस्त को शिवम की पत्नी वर्तिका और बहन हेमलता अपने मायके (गोंडा) चली गई थीं। इसके बाद शिवम भी घर पर ताला लगाकर हरिद्वार घूमने चले गए थे। पूरा घर सूना था और इसी का फायदा चोरों ने उठाया।

छत के रास्ते घुसे, तोड़ डाला दरवाजा

जब दो सितंबर की सुबह करीब 11 बजे शिवम की पत्नी और बहन वापस घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन में पता चला कि चोरों ने घर के अंदर घुसने के लिए छत का रास्ता चुना था। चोर छत के रास्ते नीचे आए और दरवाजे की कुंडी (बेलन) को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 2.75 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये के कीमती आभूषण साफ कर दिए।

बाइक से की थी रेकी, वीडियो वायरल

चोरों को लगा था कि, वे डीबीआर ले जाकर बच निकलेंगे, लेकिन कॉलोनी के अन्य सीसीटीवी कैमरों ने उनका खेल बिगाड़ दिया। अब सामने आए फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात से पहले दो संदिग्ध बदमाश बाइक से घर के आसपास चक्कर काट रहे थे और रेकी कर रहे थे। इसके बाद दोनों घर में घुसे और चोरी करने के बाद उसी बाइक से रफूचक्कर हो गए। सोशल मीडिया पर यह फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने चोरों के भागने वाले रास्तों का पूरा रूट मैप तैयार कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026