नेपाल में भयानक सडक हादसे में सात लोगो की दर्दनाक मौत,25 घायल
नेपाल के बागमती प्रांत में एक भीषण सडक हादसा होने की खबर समाने आई है। हुआ। जहां पर एक बस और इलेक्ट्रिक वाहन के बीच जोरदार टक्कर होने से सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा,दुघर्टना के दौरान हादसे में 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:15 बजे चितवन जिले में ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर धनगढ़ी से काकरभिट्टा जा रही बस एक इलेक्ट्रिक वाहन से टकरा गई
UTTAR PRADESH
11:55 AM, Jun 21, 2025
Share:


स्केच सौ0 Google
उत्तर प्रदेश/नेपाल के बागमती प्रांत में एक भीषण सडक हादसा होने की खबर समाने आई है।जहां पर एक बस और इलेक्ट्रिक वाहन के बीच जोरदार टक्कर होने से सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा,दुघर्टना के दौरान हादसे में 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:15 बजे चितवन जिले में ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर धनगढ़ी से काकरभिट्टा जा रही बस एक इलेक्ट्रिक वाहन से टकरा गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने हादसे में हुए घायलो को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा। डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है कि,घायल हुए में से कुछ मरीजो की हालत गंभीर है।
पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई
पुलिस की जानकारी के मुतबिक,हादसा बहुत ही ज्यादा भयानक हुआ जिसमें कार के परखच्चे उड गए। सूत्रो के अनुसार, दोनों वाहन दुर्घटनास्थल पर ही खड़े रहे। जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सड़क को फिर से खोलने का काम शुरू किया। चितवन पुलिस के प्रवक्ता रवींद्र खनल ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।