होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

शॉर्ट सर्किट का कहर: वृंदावन सेक्टर-6ए से सटी कॉलोनी में बैटरी फटने से लगी आग

1:59 PM, Aug 30, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लीबाग और वृंदावन सेक्टर-6ए क्षेत्र से सटी बाबू विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक रिहाइशी मकान में संचालित हो रहे अवैध बैटरी

शॉर्ट सर्किट का कहर: वृंदावन सेक्टर-6ए से सटी कॉलोनी में बैटरी फटने से लगी आग

बैटरी चार्जिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ।तेलीबाग और वृंदावन सेक्टर-6ए क्षेत्र से सटी बाबू विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक रिहाइशी मकान में संचालित हो रहे अवैध बैटरी चार्जिंग सेटअप में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान एक के बाद एक कई बैटरियों में जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भागने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मकान राम सिंह नामक व्यक्ति का है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:00 बजे अचानक मकान के निचले हिस्से से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि इस बेसमेंट या निचले हिस्से में व्यावसायिक स्तर पर बैटरियां चार्ज करने का काम होता था। हादसे के वक्त भी भारी संख्या में बैटरियां चार्जिंग पर लगी हुई थीं।

शॉर्ट सर्किट होने के तुरंत बाद बैटरियों में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। धमाकों की आवाज सुनकर आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सजग नागरिकों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तेजी से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और इसे आस-पास के घरों में फैलने से रोक लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026