आउटर रिंग रोड़ से बख्शी का तालाब होकर नही होगा सीतापुर रोड़ का चोड़ीकरण
8:03 PM, Jun 3, 2026
R Express भारत
Share:
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला द्वारा लिखे गए उस पत्र पर अपनी स्वीक्रति दे दी है जिसमें किसान पथ के बाद सीतापुर हाइवे के चौड

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला द्वारा लिखे गए उस पत्र पर अपनी स्वीक्रति दे दी है जिसमें किसान पथ के बाद सीतापुर हाइवे के चौड़ीकरण को न करवाने और फलाईओवर बनावाकर यातायात व्यवस्था को बहाल करने की मांग की गई थी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के यूपी पश्चिमी महाप्रबंधक सुनील कुमार ने रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी को भेजे गए विषय स्वीक्रत पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है। इस पत्र को विधायक योगेश शुक्ला ने बुधवार को अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर किया है। जिसकी काफी तारीफ हो रही है।
अब सीतापुर हाइवे पर बख्शी का तालाब तहसील मोड़ के बाद 6 लेन प्रस्तावित रोड़ चौड़ीकरण का काम नही होगा। यह जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में काफी खुशी और उत्साह देखा गया। संयुक्त उघोग व्यापार मंडल के बख्शी का तालाब इकाई अध्यक्ष वेद रतन सिंह चौहान ने बताया कि,इस चौड़ीकरण से लगभग तीन हजार छोटे बडे व्यापारियो का स्थायी रोजगार समाप्त होने की कगार पर था।लेकिन विधायक योगेश शुक्ला की सराहनीय पहले से व्यापारियों के हित में फैसला लिया गया है।

सीतापुर हाइवे पर बीकेटी में जाम से निपटने के करने होंगे इंतजाम RExpress भारत
सीतापुर हाइवे पर दोनो तरफ प्रतिदिन होने वाले जाम की वजह से दिन भर में कम से चार बाद यातायात रुक जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण सीतापुर हाइवे के दोनो तरफ कस्बे में अतिक्रमण करके लगाई गई अवैध दुकाने है। जिनके आगे वाहन लगाकर लोग खरीददारी करने निकल जाते है। फिर इसके बाद जाम लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिसमें कई बार बसें,स्कूल वैन और बसें तथा कई एम्बुलेंस फंस जाती है। ऐसी स्थित स्थानीय पुलिस की असहाय दिखती है।

