लखनऊ में रफ्तार का कहर: पिकप फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, दो घरों के चिराग बुझे
4:50 PM, Nov 6, 2026
R Express भारत
Share:
पिकप फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल और सीएनजी सिलेंडरों से लदे आईसर डीसीएमके बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों

photo by - ( AI )
लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पिकप फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल और सीएनजी सिलेंडरों से लदे आईसर डीसीएमके बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जान गँवाने वाले दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।
पराग डेयरी के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दर्दनाक वाकया शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे का है। ऐशबाग के गुलजार नगर इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय आरिफ और15 वर्षीय फैजू अपनी पल्सर बाइक से पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पिकप फ्लाईओवर से आगे बढ़ी, वेव चौकी क्षेत्र में पराग डेयरी के ठीक सामने सामने से आ रहे सीएनजी सिलेंडरों से लदे एक ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लूल-लहान हो गए।
अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विभूतिखण्ड थाने की पुलिस टीम बिना वक्त गँवाए मौके पर पहुँची। दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जाँच के बाद दोनों ही युवकों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने घटना की जानकारी तुरंत मृतकों के घर पर दी। दो जवान बेटों की मौत की खबर मिलते ही गुलजार नगर, ऐशबाग में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन सीधे मौके और अस्पताल पहुँचे। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।


