होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

होमगार्ड से मारपीट करने वाले वैभव मौर्य को सिखाया जबरदस्त सबक़

4:49 PM, Jul 5, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बाजारखाला इलाके में हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब अपनी धुन में कार दौड़ा रहे एक युवक ने नियम का पाठ पढ़ाने पर बीच सड़क पर ही एक बु

होमगार्ड से मारपीट करने वाले वैभव मौर्य को सिखाया जबरदस्त सबक़

वैभव मौर्य माफी मांगते हुए सौ 0 RExpress भारत

लखनऊ।बाजारखाला इलाके में हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब अपनी धुन में कार दौड़ा रहे एक युवक ने नियम का पाठ पढ़ाने पर बीच सड़क पर ही एक बुजुर्ग ट्रैफिक कर्मी के साथ हिंसक बर्ताव कर डाला। दबंग कार सवार ने बुजुर्ग कर्मी की कॉलर पकड़ी और उन्हें इतनी जोर से धक्का दिया कि, वह दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे ऐशबाग के हैदरगंज चौराहे पर गाड़ियों की भारी आवाजाही थी। चारों तरफ से आ रहे ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां एक बुजुर्ग ट्रैफिक कर्मी तैनात थे। इसी दौरान गोमती नगर में एक निजी नौकरी करने वाला युवक वैभव मौर्य अपनी कार लेकर बेहद लापरवाही से गलत दिशा से आने लगा। चौराहे पर जाम की स्थिति न बने, इसलिए तैनात बुजुर्ग कर्मी ने हाथ दिखाकर उसकी कार को रोकने का इशारा किया। बस यही बात वैभव मौर्य को इतनी नागवार गुजरी कि उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सरेआम कॉलर पकड़ी, सड़क पर गिराया

कार रुकते ही आरोपी वैभव मौर्य गुस्से में लाल-पीला होकर बाहर निकला। उसने आव देखा न ताव, सीधे बुजुर्ग कर्मी की कॉलर पकड़ ली और गाली-गलौज करने लगा। बुजुर्ग कर्मी अभी कुछ समझ पाते, उससे पहले वैभव ने उन्हें जोरदार धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। खुद को संभालकर जब वह दोबारा खड़े हुए, तो आरोपी ने फिर से उनके साथ हाथापाई की और दोबारा धक्का दे दिया। इस बीच वहां मौजूद कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल में इस पूरी करतूत को कैद कर लिया। लोगों को वीडियो बनाता देख आरोपी अपनी कार में बैठकर वहां से रफूचक्कर होने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका चेहरा और गाड़ी का नंबर कैमरे में साफ आ चुका था।

घुटनों पर आया आरोपी, गाड़ी भी ज़ब्त

जैसे ही इस मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों ने इस बदसलूकी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग शुरू कर दी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी वैभव मौर्य को रात में ही दबोच लिया। हवालात की हवा लगते ही सड़क पर हेकड़ी दिखाने वाले वैभव मौर्य की सारी दबंगई धरी की धरी रह गई। सोशल मीडिया पर अब उसका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर अपने किए की माफी मांगता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी की कार को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026