होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में सुबह की चाय पीने निकले छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार का इकलौता सहारा था यश

1:49 PM, Aug 6, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सुबह-सुबह दोस्तों के साथ चाय पीने की एक छोटी सी योजना ने हंसते-खेलते प

लखनऊ में सुबह की चाय पीने निकले छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार का इकलौता सहारा था यश

यश सोनकर की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सुबह-सुबह दोस्तों के साथ चाय पीने की एक छोटी सी योजना ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज रफ्तार स्कूटी के डिवाइडर से टकराने के कारण 19 साल के छात्र यश सोनकर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

भैंसाकुंड के पास अनियंत्रित हुई स्कूटी

मदेहगंज के दीनदयाल नगर का रहने वाला यश सोनकर बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे अपने दोस्त शुभम के साथ स्कूटी पर सवार होकर निकला था। दोनों दोस्त सुबह के वक्त 1090 चौराहे पर चाय पीने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वे हजरतगंज क्षेत्र में भैंसाकुंड के पास पहुंचे, स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, स्कूटी सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गई।

सिर के बल दूर जा गिरा छात्र

हादसे के वक्त यश स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था। टक्कर लगते ही वह हवा में उछला और सिर के बल सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। वहीं, स्कूटी चला रहा शुभम भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। राहगीरों ने तुरंत इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने यश को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बुधवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। शुभम की हालत अब खतरे से बाहर है और उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

यश सोनकर इंटर का छात्र था और प्राइवेट माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। वह बेहद जिम्मेदार लड़का था। अपने पिता का हाथ बंटाने और घर का खर्च चलाने के लिए वह कैसरबाग की एक कैंटीन में नौकरी भी करता था। यश के पिता नीरज सोनकर मंडी में सब्जी की आढ़त पर काम करते हैं। घर में यश के अलावा उसकी मां अनुराधा, एक बहन और एक छोटा भाई है। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026