होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में लखीमपुर के मजदूर की संदिग्ध मौत: बहन का आरोप- पीट-पीटकर मार डाला

5:19 PM, Sep 7, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मडियांव इलाके में कुछ दिनों पहले मिले एक अनजान व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मरने वाला शख्स लखीमपुर खीरी का रहने वाला था

लखनऊ में लखीमपुर के मजदूर की संदिग्ध मौत: बहन का आरोप- पीट-पीटकर मार डाला

sketch by- google

लखनऊ के मडियांव इलाके में कुछ दिनों पहले मिले एक अनजान व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मरने वाला शख्स लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और काम की तलाश में लखनऊ आया था। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहाँ परिवार के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस इसे महज एक हादसा मानकर चल रही है।

रोजी-रोटी की तलाश में आया था लखनऊ

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित इच्छा नगर गांव का रहने 42 वर्षीय वाला राजू पेशे से मजदूर था। वह अभी कुंवारा था और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा चलाता था। उसकी बहन उषा देवी ने बताया कि राजू बीते बृहस्पतिवार को काम ढूंढने और मजदूरी करने के लिए लखनऊ आया था। लेकिन रविवार की रात को अचानक उनके पास एक ऐसी खबर आई, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

अस्पताल के मुर्दाघर में मां-बहन ने पहचाना

रविवार रात को पुलिस ने घरवालों से संपर्क किया और बताया कि एक शख्स की लाश मडियांव इलाके में पड़ी मिली है। शुरुआती पहचान न होने की वजह से पुलिस ने उसे अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया था। जांच-पड़ताल के बाद जब पुलिस राजू के घर तक पहुंची, तब उसकी बूढ़ी मां शिवरानी और बहन उषा देवी लखनऊ आए। उन्होंने मुर्दाघर पहुंचकर चेहरे को देखकर राजू की पहचान की।

परिजनों का आरोप: मारपीट कर रास्ते में फेंका

राजू की मौत के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी बहन उषा ने इस पूरे मामले पर गहरा संदेह जताया है। उषा का कहना है कि उन्हें कहीं से यह भनक लगी है कि राजू के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। जब वह अधमरा हो गया, तो हमलावर उसे मरा हुआ समझकर रास्ते पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

ज्यादा नशा करने से हुआ हादसा

इस पूरे मामले में पुलिस की कहानी बिल्कुल अलग है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में कोई मारपीट की बात सामने नहीं आई है। राजू को नशे की लत थी और घटना वाली रात वह बहुत ज्यादा नशे में था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह जमीन पर गिर गया, जिससे आई चोट और गंभीर हालत की वजह से उसकी जान चली गई। हालांकि, असली सच्चाई क्या है, यह तो डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026