होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

चिनहट में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

7:23 PM, Jun 5, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

चिनहट तिराहा स्थित फल मंडी के पास शुक्रवार शाम सीवर लाइन की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर चैंबर के भीतर काम करते समय दम घुटने से एक सफाई कर

चिनहट में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जहरीली गैस की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। चिनहट तिराहा स्थित फल मंडी के पास शुक्रवार शाम सीवर लाइन की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर चैंबर के भीतर काम करते समय दम घुटने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की गंभीरता से जांच कर रही है।

शाम के वक्त काम करते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे चिनहट तिराहे के पास फल मंडी के पास सीवर लाइन की सफाई का काम चल रहा था। इस कार्य में कुल चार कर्मचारी लगे हुए थे, जिनकी पहचान लालाराम, ललित, आकाश कुमार और राजन के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, काम के दौरान लालाराम सीवर के गहरे चैंबर के अंदर उतरे थे। इसी बीच अचानक वह अंदर ही फंस गए और जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

चैंबर के बाहर मौजूद अन्य साथी कर्मचारियों और स्थानीय राहगीरों ने जब लालाराम को संकट में देखा, तो तुरंत भारी मशक्कत के बाद उन्हें सीवर से बाहर निकाला। उस समय उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। आनन-फानन में मौके पर एम्बुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। इसके बाद साथी कर्मचारी बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लालाराम को मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चिनहट थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक पूछताछ और शुरुआती जांच में पुलिस को यह बताया गया है कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध थी और कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर रहे थे। हालांकि, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि अगर सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, तो यह हादसा किस तरह और किन परिस्थितियों में हुआ।

क्षेत्र में शांति, कानूनी कार्रवाई जारी

चिनहट पुलिस प्रशासन का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जरूरी साक्ष्य और तथ्य जुटाए जा रहे हैं ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की अग्रिम विधिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026