झोपड़ी में फांसी लगाकर किशोर ने किया सुसाइड, लखनऊ के चिनहट इलाके की घटना
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक किशोर के द्वारा सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, किशोर ने अपनी झोपड़ी में फंदा लगाकर सुसाइड लिया। किशोर के द्वारा सुसाइड करने की बात को लेकर पूरे इलाके में अफरा — तफरा का माहौल हो गया है। इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा हो रही है कि,आखिर किशोर ने इतना बडा कदम क्यो उठाया होगा।
lucknow
3:18 PM, Dec 21, 2025
Share:


झोपड़ी में फंसी लगाकर किशोर ने किया सुसाइड सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक किशोर के द्वारा सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, किशोर ने अपनी झोपड़ी में फंदा लगाकर सुसाइड लिया। किशोर के द्वारा सुसाइड करने की बात को लेकर पूरे इलाके में अफरा — तफरा का माहौल हो गया है। इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा हो रही है कि,आखिर किशोर ने इतना बडा कदम क्यो उठाया होगा।
किशोर के शव को देख उडे होश
मृतक की पहचान वर्षीय करन पासवान मूल रूप से समस्तीपुर, बिहार के निवासी के रूप में हुई है। जो कि, चिनहट तिराहे के पास सूर्या अपार्टमेंट के बगल में स्थित एक खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में अपने भाई अर्जुन के साथ रहता था और प्लॉट के बाहर नॉनवेज की दुकान चलाता था।भाई अर्जुन ने बताया कि,कुछ दिन से वह काम के सिलसिले में थोड़ी दूर पर काम कर रहा था। वही उसका भाई अकेले रहता था। शनिवार 1:30 बजे दोपहर घर परिचित महिला उसे देखने के लिए झोपड़ी में गई तो करन को रस्सी एव बल्ली के सहारे लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। तब उसने फौरन भाई अर्जुन को फोन कर बताया।
लोगे के बीच मचा हडकंप
बताया जा रहा है कि, परिचित महिला ने जब किशोर को फंदे से लटकता हुआ देखा तब वह चिल्लाने लगी। जिससे आसपास के लोगों की लंबी भीड जमा हो गई, जिसके बाद लोगो की मदद से फंदे लटक रहे किशोर को नीचे उतारा गया। जिसके बाद उसके तुरंत इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर मे मातम छाया
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि,किशोर के भाई से पूछताछ करने के बाद पता चला है कि, किशोर की किसी युवती से बातचीत होती थी। झोपड़ी में मृतक का मोबाइल जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।भाई ने बताया कि, एक साल पहले पिता बबलू, 12 दिन पहले बुआ रानी एवं भाई की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके परिवार में मां संजू एक बहन हैं। जिनका रो—रोकर हाल बुरा हो गया है। इस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

