होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

चोरी के इल्जाम में किशोर को कमरे में बंद कर मार डाला, लखनऊ के नामी कॉलेज का मामला

1:26 PM, Oct 2, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नामी सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में काम करने वाले कर्मचारियों ने महज़ चो

चोरी के इल्जाम में किशोर को कमरे में बंद कर मार डाला, लखनऊ के नामी कॉलेज का मामला

sketch by - ( AI )

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नामी सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में काम करने वाले कर्मचारियों ने महज़ चोरी के संदेह में एक 16 वर्षीय किशोर की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लड़के के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, मृत किशोर पिछले करीब एक साल से पीजीआई क्षेत्र में ही रह रहा था। मंगलवार की शाम को वह घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी बहन के मोबाइल पर फोन किया। उसने रोते हुए बताया कि, वह डेंटल हॉस्पिटल में फंसा हुआ है। इसके तुरंत बाद उसका फोन बंद हो गया, जिससे परिवार वाले घबरा गए।

परिजनों ने तुरंत उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि गंभीर हालत में उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़के की माँ का आरोप है कि, कॉलेज के कुछ कर्मचारियों ने उनके बेटे पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और दोपहर के वक्त उसे एक कमरे में बंद करके करीब तीन घंटे तक बुरी तरह प्रताड़ित किया। शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि उसके साथ कितनी बर्बरता की गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, तीन लोग हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर डेंटल कॉलेज के चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से तीन कर्मचारियों को अपनी हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026