होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नटकुर अंडरपास से दबोचा

5:30 PM, Aug 12, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नटकुर अंडरपास से दबोचा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिजनौर थाना पुलिस की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अन्नू यादव के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ चौराहा स्थित दुर्गापुरी कॉलोनी का रहने वाला है।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बीते 3 अगस्त 2026 को थाने में आकर आरोपी अन्नू यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि अन्नू यादव ने उसे अपनी बातों में फंसाया और शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए उसे बेरहमी से पीटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर बिजनौर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मु0अ0सं0 202/26 के तहत भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (मारपीट), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो0 मुश्ताक ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था।

घेराबंदी कर नटकुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार के कड़े निर्देशों पर पुलिस टीमों ने टेक्निकल और मैनुअल साक्ष्यों को खंगाला। स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके बाद 12 अगस्त 2026 को पुलिस को सटीक लोकेशन मिली। बिजनौर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम के कुशल मार्गदर्शन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नाजिम खान, कांस्टेबल संदीप कनौजिया, दिनेश चौरसिया और अजयवीर सिंह की टीम ने नटकुर अंडरपास के पास घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी अन्नू यादव को धर दबोचा।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अन्नू ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह पीड़िता से साल 2023 में मिला था और तभी से शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026